फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   बारिश ने बढ़ाई कुंवारी के आपदा प्रभावित परिवारों की दिक्कतें

बारिश ने बढ़ाई कुंवारी के आपदा प्रभावित परिवारों की दिक्कतें

Sun, 18 Mar 2018 11:12 PM IST
Updated Sun, 18 Mar 2018 11:12 PM IST
विज्ञापन
बारिश ने बढ़ाई कुंवारी के आपदा प्रभावित परिवारों की दिक्कतें
बागेश्वर। भूस्खलन के कारण खतरे की जद में आए कुंवारी गांव में हालात अभी सामान्य नहीं हुए हैं। घर छोड़कर टैंटों में रह रहे 30 परिवारों की परेशानी मौसम ने भी बढ़ा दी हैं। शनिवार शाम हुई बारिश से आपदा प्रभावितों को दिक्कतें उठानी पड़ी।
विज्ञापन


कुंवारी गांव में 10 मार्च से शुरू हुआ भूस्खलन अब भी जारी है। गांव के शीर्ष पर स्थित पहाड़ी से रुक-रुककर पत्थर गिर रहे हैं। टैंटों में रह रहे लोगों को शनिवार को बारिश के कारण दिक्कतें उठानी पड़ी। डीएम रंजना राजगुरु द्वारा आईआरएस टीम के माध्यम से कुंवारी गांव के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। उन्होंने बताया कि जिला प्रशासन द्वारा स्थिति पर नजर रखी जा रही है।
विज्ञापन


ड्रोन कैमरे से मिलेगी सटीक जानकारी
बागेश्वर। आपदा प्रबंधन अधिकारी शिखा सुयाल ने बताया कि एसडीआरएफ की एक टीम ड्रोन कैमरे से प्रभावित क्षेत्र की फोटोग्राफी करेगी। ड्रोन कैमरे की मदद से पहाड़ी में पड़ी दरारें उनकी लंबाई और गहराई का सटीक अध्ययन किया जा सकेगा। इसके बाद ही भूस्खलन के क्षेत्र की सही स्थिति का पता चल सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed