{"_id":"59d7c8ef4f1c1b79548b6062","slug":"141507313903-bageshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिशुओं की बेहतर परवरिश पर ध्यान दें : डीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिशुओं की बेहतर परवरिश पर ध्यान दें : डीएम
Updated Fri, 06 Oct 2017 11:51 PM IST
विज्ञापन
बागेश्वर। डीएम रंजना ने जिला अस्पताल में प्रशासन की ओर से आयोजित कार्यक्रम में नवजात शिशुओं के लिए बेबी किट वितरित किए। उन्होंने कहा माताओं में आदत विकसित करने के लिए बेबी किट वितरित किए जा रहे हैं। माताएं शिशुओं की बेहतर परवरिश करें। स्वच्छता, टीकाकरण और खानपान पर खास ध्यान दें।
सीएमओ डॉ. शैलजा भट्ट ने बताया कि डीएम ने जिले के सभी स्वास्थ्य केंद्रों के लिए 100 बेबी किट उपलब्ध कराए हैं, जिन्हें वितरित किया जा रहा है। डीएम ने जिला अस्पताल में जन औषधि केेंद्र की स्थापना के लिए उपलब्ध जगह का भी निरीक्षण किया। वहां सीडीओ एसएसएस पांगती, डीडीओ केएन तिवारी, डिप्टी सीएमओ डॉ. जेसी मंडल आदि थे।