{"_id":"59d52a8c4f1c1bca538b5b7d","slug":"141507142284-bageshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"साईकिल यात्री राणा का बागेश्वर में हुआ स्वागत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साईकिल यात्री राणा का बागेश्वर में हुआ स्वागत
Updated Thu, 05 Oct 2017 12:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागेश्वर। देश में पर्यावरण जागरूकता के लिए साइकिल से यात्रा पर निकले गरुड़ निवासी प्रदीप राणा का बुधवार को नगर में पहुंचने पर जोरदार स्वागत हुआ।
प्रदीप ने बताया कि उन्होंने अपनी यात्रा 23 मई से शुरू की थी। इस अभियान के तहत उन्होंने अब तक देश के कई राज्यों की यात्रा पूरी कर ली है। अब वह उत्तराखंड की यात्रा पर है। यह भी जल्दी ही पूरी हो जाएगी। उन्होंने कहा जीवन के लिए स्वच्छ पर्यावरण का होना जरूरी है। हिमालय की सुरक्षा के लिए धरती के हरा-भरा होने के साथ ही इसका आंगन का भी साफ सुथरा होना आवश्यक है। उन्होंने लोगों से पर्यावरण के प्रति सजग रहने को कहा। स्वागत करने वालों में दीपक बाफिला, भूपेश कनवाल, महिपाल भरड़ा, संजय वर्मा, रवि साह आदि शामिल थे।
गरुड़ (बागेश्वर)। गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में नाम दर्ज करने की चाहत रखने वाले साइकिल सवार प्रदीप राणा का युवाओं ने गरुड़ बाजार में अभूतपूर्व स्वागत किया। प्रदीप ने कहा कि मन में कुछ करने की तमन्ना हो तो मंजिल जरूर मिलती है।
साइकिल सवार प्रदीप राणा बुधवार सुबह देवनाई (उनियाडक) में अपने घर पर ईष्ट देव की पूजा अर्चना के बाद साइकिल से गरुड़ बाजार पहुंचे। फर्स्वाण कॉप्लेक्स में प्रदीप का ब्लॉक प्रमुख भरत फर्स्वाण की अध्यक्षता में भव्य स्वागत समारोह हुआ। प्रदीप ने कहा कि मेरी चाहत प्रकृति को नजदीक से देखने की और गिनीज बुक आफॅ वर्ल्ड रिकॉर्ड में नाम दर्ज कराने की है। कहा कि अब मंजिल दूर नहीं लगती। स्वागत समारोह में दीपक गोस्वामी होंडू, रंजीत दास, गिरीश कोरंगा, भुवन पाठक, रंजीत डसीला आदि थे। इसके बाद प्रवीण साइकिल से बैजनाथ होते हुए बागेश्वर की ओर रवाना हो गए।