{"_id":"595690414f1c1b7c0c8b4a24","slug":"141498845249-bageshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"इलेक्ट्रीशियन की मौत के मामले में हत्या की रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इलेक्ट्रीशियन की मौत के मामले में हत्या की रिपोर्ट दर्ज
Updated Fri, 30 Jun 2017 11:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कपकोट (बागेश्वर)। 25 जून की रात को छत से गिरकर हुई इलेक्ट्रीशियन की मौत के मामले में मृतक के पिता ने अज्ञात के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
बचेगांव हड़बाड़ निवासी सत्यप्रकाश (26) पर्वतीय पावर लिमिटेड कपकोट में इलेक्ट्रीशियन था।
25 जून की रात वह छत पर मोबाइल पर बात करते समय अचानक नीचे गिर गया था। घटना की जानकारी होने पर कंपनी के कर्मचारियों ने उसे अस्पताल पहुंचाया, जहां पर डॉक्टरों ने सत्यप्रकाश को मृत घोषित कर दिया था। मामले में घटना के पांच दिन बाद मृतक के पिता जगदीश चंद्र ने अज्ञात के खिलाफ बेटे की हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है। एसओ एमसी पलड़िया ने बताया कि धारा 302 के तहत दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।