{"_id":"5c840259bdec221441197556","slug":"131552155225-bageshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"देवी भागवत के हर अंश ज्ञानदायी हैं: पाठक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देवी भागवत के हर अंश ज्ञानदायी हैं: पाठक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बागेश्वर। ग्राम पंचायत टकनार में देवी भागवत कथा सुनने दूर-दूर से लोग पहुंच रहे हैं। कथा वाचक पंडित शेखर चंद्र पाठक ने कहा देवी भागवत महापुराण के हर अंश ज्ञानदायी हैं। इन्हें सुनकर अपने जीवन में उतारने को कहा। देवी भगवती की सच्चे मन से अराधना करने वाले कभी भी परेशान नहीं रहते हैं।
मंदिर परिसर में बने पंडाल में कथावाचक पाठक ने कहा जो लोग देवी को साक्षी मानकर हर काम करते हैं। उस पर माता की कृपा बरसती है। देवी ने लोगों को सुख देने के लिए बड़े-बड़े राक्षसों का वध किया था। उन्होंने लोगों से सत्मार्ग पर चलकर अच्छे समाज के निर्माण में जुटने को कहा। वहां पंडित दीपक पाठक, गणेश जोशी, हरीश जोशी, नरेश पंत और प्रकाश पंत दुर्गा सप्तशती का पाठ और गायत्री जप और रुद्री पाठ किया। वहां पूर्व प्रधान राजेंद्र मेहरा, खड़क सिंह मेहरा आदि थे।