{"_id":"5c51e5cdbdec22521331fc66","slug":"131548871117-bageshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाल श्रम पर डीएम सख्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाल श्रम पर डीएम सख्त
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागेश्वर। डीएम रंजना राजगुरु ने बाल मजदूर उन्मूलन के लिए जिला टास्क फोर्स की मासिक समीक्षा की। उन्होंने बाल उन्मूलन पर कड़ाई से शिकंजा कसने के निर्देश दिए।
बुधवार को कलेक्ट्रेट में डीएम ने बैठक की। उन्होंने कहा कि पांच से 14 साल तक की उम्र के बच्चे को बाल श्रम करते पकड़ा जाए तो तुरंत मुक्त कराया जाए। जिला पंचायत राज अधिकारी से कहा कि ग्राम प्रधानों के जरिये भी बाल श्रम की सूचनाएं इकट्ठी की जाए ताकि गांवों में भी बाल श्रम पर रोक लगे।
उन्होंने श्रम प्रवर्तन अधिकारी को कहा कि ऐसे श्रमिक जो मजदूरी करने में असमर्थ है उनका चिन्हीकरण कर सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिलाए। इधर श्रम प्रवर्तन अधिकारी सुरेश चंद्र ने बताया कि जिले से बाल श्रम समाप्त किया जा चुका है, वर्तमान में बाल श्रम से संबंधित कोई नया मामला संज्ञान में नहीं आया है।
विज्ञापन
इस दौरान एडीएम राहुल कुमार गोयल, समाज कल्याण अधिकारी एनएस गस्याल, सीओ महेश जोशी, अध्यक्ष जिला बाल कल्याण समिति तारा चंद्र उप्रेती, डीपीआरओ पूनम पाठक, ईओ राजदेव जायसी मौजूद थे।