{"_id":"5be5d6e6bdec22696469beff","slug":"131541789414-bageshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"समस्याओं के मकड़जाल में फंसा है ऐठाण वार्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
समस्याओं के मकड़जाल में फंसा है ऐठाण वार्ड
Updated Sat, 10 Nov 2018 12:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कपकोट (बागेश्वर)। नगर पंचायत का ऐठाण वार्ड समस्याओं के मकड़जाल में घिरा है। निकाय चुनाव में लोगों के पगडंडी, नाली निर्माण और पथ प्रकाश समेत कई अन्य प्रमुख मुद्दे हैं। लोगों का कहना है कि चेयरमैन और सभासद के प्रत्याशियों से इन समस्याओं को लेकर उनके स्तर से किए गए प्रयासों के बारे में सवालात किए जाएंगे।
नगर पंचायत के ऐठाण वार्ड में सर्वाधिक 666 मतदाता हैं जिसमें से 339 महिला और 327 पुरुष मतदाता शामिल हैं। वार्ड के ऐठाण और बमसेरा मोहल्लों के बीचों बीच कुजगाड़ी गधेरा बरसात में उफान पर बहता है। इससेे दोनों मोहल्लों को जोड़ने वाली पुलिया की सुरक्षा खतरे में पड़ी है।
पुल में जाने वाला रास्ता ध्वस्त हालत में है। हरज्यू मंदिर से जाजर की ओर बनी गूल वर्षों से अधूरी पड़ी है। वार्ड में आज तक पर्यावरण मित्रों की झाड़ूू पहुंच ही नहीं सकी है। दीपावली पर्व पर भी कई स्ट्रीट लाइटें नहीं जली।
विज्ञापन
शेर सिंह ऐठानी का कहना है कि हरज्यू मंदिर से आने वाली गूल का निर्माण वर्षों से अधूरा ही है। बरसात में पानी का निकास न होने से कई घरों पर खतरा बना रहता है। पटेना की ओर जाने वाली पगडंडी भी अधूरी ही पड़ी है।
हरिमोहन सिंह ऐठानी का कहना है कुजगाड़ी गधेरा बरसात में उफान पर बहता है सुरक्षा दीवार नहीं बनने से पैदल पुलिया को जाने वाला रास्ता क्षतिग्रस्त हो गया है। आसपास के घरों की सुरक्षा भी खतरे में पड़ी है। पुल की सुरक्षा के भी उपाय नहीं किए गए हैं।
कुंदन प्रसाद कहते हैं कि मुहल्ला में कई स्ट्रीट लाइटें लंबे समय से बंद पड़ी हैं जिससे रात में हर किसी को परेशानी हो रही है। पगडंडडियों की हालत खस्ता है।