फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   श्रीराम ने जन्म लिया, खुशी से झूमे लोग

श्रीराम ने जन्म लिया, खुशी से झूमे लोग

Thu, 11 Oct 2018 11:50 PM IST
Updated Thu, 11 Oct 2018 11:50 PM IST
विज्ञापन
श्रीराम ने जन्म लिया, खुशी से झूमे लोग

विज्ञापन
बागेश्वर। नगर के ऐतिहासिक नुमाईशखेत मैदान की रामलीला शुरू हो गई है। पहले दिन अयोध्या में दशरथ-कौशल्या के घर मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम ने जन्म लिया। राम का जन्म होते ही लोग खुशी से झूम उठे।

रामलीला कमेटी द्वारा आयोजित रामलीला का शुभारंभ बुधवार की देर रात मुख्य अतिथि कांग्रेस अनुशासन समिति के प्रदेश सचिव महेश कांडपाल ने किया। उन्होंने कहा कि भगवान राम के आदर्शों पर चलकर ही समाज में शांति व प्रगति आ सकती है। रामलीला में पहले दिन राम जन्म हुआ। रामलीला देखने बड़ी संख्या में दर्शक। इस दौरान रामलीला कमेटी अध्यक्ष मनोज पांडे, सुनील भंडारी, नवीन साह, कंचन साह, पूरन पालनी, अंकुर उपाध्याय, कौशल जोशी, सादो सिंह रावल, मनोज कपकोटी, महेश पंत, मुन्ना तिवारी, नितेश वर्मा, खड़क दफौटी, नूतन साह, पंकज जोशी, मनोज आदि थे।
विज्ञापन


रावण ने शिवजी से मांगा वरदान
गरुड़ (बागेश्वर)। केडी पांडे रामलीला मैदान में धार्मिक अनुष्ठान के साथ रामलीला शुरू हो गई है। रामलीला के पहले दिन रावण ने भगवान शिव से वरदान मांगा। आदर्श रामलीला कमेटी गरुड़ की ओर से आयोजित रामलीला के शुभारंभ पर मंचन स्थल पर धार्मिक अनुष्ठान हुआ। रामलीला कमेटी के अध्यक्ष लक्ष्मी दत्त पांडे ने रामलीला के सफल मंचन के लिए क्षेत्र के सभी लोगों से सहयोग की अपील की। रामलीला मंचन में प्रकाश नेगी ने रावण, दिनेश ने शिव का अभिनय किया। मौके पर देवकी नंदन जोशी, गिरीश पांडे, घनश्याम जोशी, शशांक रावत, मोहन बृजवासी, दयाल गिरी गोस्वामी, कैलाश जोशी, आनंद कांडपाल, हरीश जोशी धीरज नेगी आदि मौजूद थे। इधर कत्यूर रामलीला कमेटी के भुवन पाठक ने बताया कि कमेटी की ओर से आयोजित की जाने वाली रामलीला मंचन की तैयारी पूरी कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed