{"_id":"5baa7794867a557f373dc032","slug":"131537898388-bageshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"72 युवाओं को स्वरोजगार के लिए मिले 2.94 करोड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
72 युवाओं को स्वरोजगार के लिए मिले 2.94 करोड़
Updated Tue, 25 Sep 2018 11:29 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागेश्वर। पीएम रोजगार सृजन योजना के तहत 72 युवाओं के स्वरोजगार आवेदनों को मंजूरी मिल गई है। इन आवेदकों को स्वरोजगार के लिए 2.94 करोड़ का ऋण मंजूर किया गया है। मंजूरी के साथ ही आवेदकों के स्वरोजगार का रास्ता साफ हो गया है।
डीएम रंजना राजगुरु की मौजूदगी में मंगलवार को प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम योजना के तहत जिला उद्योग केंद्र, जिला ग्रामोद्योग बोर्ड, जिला खादी और ग्रामोद्योग के चयनित आवेदकों का साक्षात्कार लिया गया। इसके बाद आवेदकों को ऋण की मंजूरी दी गई। जिला उद्योग केंद्र के 36 में से 29 आवेदकों को 93.50 लाख ऋण की मंजूरी मिली। इसी तरह खादी ग्रामोद्योग बोर्ड के 33 में से 28 को डेढ़ करोड़ जबकि खादी ग्रामोद्योग आयोग के 20 में से 15 आवेदकों को 51.50 लाख ऋण मंजूर किया गया।
लाभार्थी आटा चक्की, टेंट हाउस, होटल, ढाबा, सोलर स्ट्रीट लाइट, टेलरिंग आदि स्वरोजगार स्थापित करेंगे। डीएम ने लाभार्थियों को योजना का समुचित लाभ उठाने और अधिकाधिक रोजगार पैदा करने की अपील की। वहां सीडीओ एसएस पांगती, निदेशक आरसेटी बीएस मर्तोलिया, प्रबंधक उत्तराखंड ग्रामीण बैंक हीरा सिंह, महाप्रबंधक उद्योग बीसी पाठक, जिला ग्रामोद्योग अधिकारी केएस कर्मियाल, नरेंद्र सिंह आदि थे।