फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   जाते-जाते जमकर बरस रहे बदरा

जाते-जाते जमकर बरस रहे बदरा

Mon, 24 Sep 2018 11:50 PM IST
Updated Mon, 24 Sep 2018 11:50 PM IST
विज्ञापन
जाते-जाते जमकर बरस रहे बदरा

विज्ञापन
बागेश्वर। मानसून जाते जाते बदरा जमकर बरस रहे हैं। लगातार बारिश से खड़ी धान की फसल को नुकसान हो रहा है। वहीं, कटाई का काम भी ठप पड़ा है। इससे किसानों के माथे पर चिंता की लकीरें गहरा गई हैं।

सोमवार को भी जिले भर के भूभागों में बारिश का दौर जारी रहा। पिछले 24 घंटों के भीतर बागेश्वर में 17.5 एमएम, कपकोट में 12.5 एमएम जबकि गरुड़ विकास खंड में सर्वाधित 32.5 एमएम बारिश दर्ज की गई। तीनों विकास खंडों में तीसरे दिन भी लगातार बारिश जारी रही। इससे तापमान में भी काफी गिरावट आई। बारिश से धान की खेती के लिए नुकसान का सबब बने हैं। इन दिनों जिले में धान की फसल लगभग तैयार है और कटाई का दौर चल रहा है। लेकिन पिछले तीन दिनों से जारी बारिश से कटाई का काम ठप पड़ा है। बारिश के पानी से तैयार खड़ी धान की फसल को नुकसान पहुंचा है। तमाम किसानों की काटी गई फसल खेत में खराब हो चुकी है।
विज्ञापन


तीन सड़कों पर दिनभर यातायात ठप
बागेश्वर। कपकोट विकास खंड की तीन सड़कों पर भूस्खलन और मलबा आने से दिनभर यातायात ठप रहा। इससे आवाजाही पर निर्भर ग्रामीणों को परेशानी उठानी पड़ी। प्रयासों केे बाद भी कार्यदायी संस्थाएं सड़कें नहीं खोल पाई। इससे ग्रामीण अंचलों का आपसी संपर्क टूटा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोमवार को धरमघर-माजखेत, बैड़ा-मझेड़ा, भयू गडेरा सड़कों पर आए मलबे से यातायात ठप रहा। इन मार्गो पर आवाजाही पर निर्भर ग्रामीण यातायात सेवा से वंचित रहे। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी शिखा सुयाल ने बताया कि कार्यदायी संस्थाएं मार्ग खोलने में जुटी हैं। इधर, देर शाम भयू-गडेरा सड़क आवाजाही के लिए खुल गई। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed