{"_id":"5b4646524f1c1b56238b5e11","slug":"131531332178-bageshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएम ने आपदा प्रभावित क्षेत्रो का लिया जाएगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएम ने आपदा प्रभावित क्षेत्रो का लिया जाएगा
Updated Wed, 11 Jul 2018 11:32 PM IST
विज्ञापन
कपकोट (बागेश्वर)। डीएम रंजना राजगुरु ने तहसील क्षेत्र के आपदा प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण किया। उन्होंने लोनिवि, एडीबी और पीएमजीएसवाई के अधिकारियों को बंद सड़कों को तत्काल खुलवाने के निर्देश दिए। डीएम ने एसडीएम को आपदा कंट्रोल रूम में अधिकारियों की बारी-बारी से ड्यूटी लगाने, कंट्रोल रूम में आई समस्याओं को तेजी निस्तारित करने को कहा। डीएम ने कार्य में लापरवाही बरतने पर एडीबी खंड के एई का वेतन निर्देश दिए।
डीएम ने मंडलखेत की आपदा प्रभावित महिलाओं से भी मुलाकात की। महिलाओं ने मंडलखेत में ऊपरी हिस्से से आ रहे पानी को रोकने के लिए कलवर्ट को बंद करने की मांग की। उनका कहना था कि कलवर्ट के रास्ते से सारा पानी उनके घरों में घुस रहा है। डीएम ने मामले को संज्ञान लेते हुए लोनिवि के अधिशासी अभियंता को कलवर्ट बंद करने के निर्देश दिए। आपदा प्रबंधन में लगे कर्मचारियों की स्थिति का जायजा लिया।
उन्होंने पूर्ति निरीक्षक को खाद्यान्न का स्टॉक पूरा रखने को कहा। डीएम ने कार्य में लापरवाही बरतने पर एडीबी खंड के एई जगदीश नारायण मीणा के वेतन रोकने के निर्देश दिए। इसके अलावा एसडीएम को कपकोट-कर्मी सड़क का निरीक्षण कर प्रभावितों को सुरक्षित स्थानों पर ले जाने को कहा।
विज्ञापन
डीएम ने नगर पंचायत के गडियार भुरकुटी नाले के पास के प्रभावित क्षेत्रों का भी निरीक्षण किया। एसडीएम को आपदा प्रभावितों को क्षतिग्रस्त मकानों और पशु क्षति का मुआवजे तत्काल जारी करने को कहा। इस मौके पर जिला पंचायत अध्यक्ष हरीश ऐठानी, विधायक बलवंत भौर्याल, पूर्व विधायक ललित फर्स्वाण, एडीएम राहुल गोयल, डीडीओ केएन तिवारी, तहसीलदार बागेश्वर दयाचंद्र टम्टा, ईई लोनिवि एसके पांडेय, प्रभारी चिकित्सक डॉ. बीएस रावत आदि मौजूद थे।