{"_id":"5a16fcbd4f1c1bd1408b88c7","slug":"131511455933-bageshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नगर पंपिंग योजना से नहीं जुड़े कई क्षेत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नगर पंपिंग योजना से नहीं जुड़े कई क्षेत्र
Updated Thu, 23 Nov 2017 10:22 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कपकोट (बागेश्वर)। नगर पंपिंग योजना से ऐठाण और ब्लॉक मुख्यालय समेत कई हिस्सों को नहीं जोड़ा गया है। गुस्साए लोगों ने जल संस्थान पर संबंधित क्षेत्र की उपेक्षा का आरोप लगाया है। उन्होंने मांग शीघ्र पूरी न होने पर आंदोलन शुरू करने की चेतावनी दी है। सांसद के ब्लॉक प्रतिनिधि ने जल संस्थान को पत्र भेजकर वंचित क्षेत्रों को नगर पंपिंग योजना से जोड़ने के लिए प्रभावी कार्यवाही करने को कहा है।
बता दें कि जल संस्थान की देखरेख में एडीबी की ओर से करोड़ों रुपये की लागत से नगर पंपिंग योजना का निर्माण किया है। बताया कि इस योजना से रतमटा, लीमा, सुनेता, शांति नगर दाड़िमबगड़ और ब्लॉक मुख्यालय को अब तक नहीं जोड़ा जा सका है।
इन क्षेत्रों में लोगों को पीने के पानी के लिए कई परेशानियां झेलनी पड़ रही हैं। इधर, सांसद अजय टम्टा के ब्लॉक प्रतिनिधि दयाल ऐठानी ने जल संस्थान से वंचित क्षेत्रों को शीघ्र नगर पंपिंग योजना से जोड़ने को कहा है। उन्होंने संस्थान से कहा है कि जब तक वंचित क्षेत्रों को योजना से नहीं जोड़ा जाता है तब तक योजना को एडीबी से हस्तांतरित नहीं किया जाए।