{"_id":"595a77724f1c1b610c8b46e6","slug":"131499101042-bageshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कल तक शराब की दुकान नहीं हटी तो फिर करेंगे आंदोलन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कल तक शराब की दुकान नहीं हटी तो फिर करेंगे आंदोलन
Updated Mon, 03 Jul 2017 10:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागेश्वर। खरेही क्षेत्र में खोली गई शराब की दुकान हटाने की मांग क्षेत्रवासियों ने एक बार फिर तेज कर दी है। क्षेत्रवासियों का कहना है कि 15 दिन के भीतर दुकान हटाने का आश्वासन देने के बाद भी प्रशासन ने शराब की दुकान नहीं हटाई है। यदि पांच जुलाई तक शराब की दुकान नहीं हटाई गई तो क्षेत्रवासी एक बार फिर सड़कों पर उतरने के लिए बाध्य होंगे।
डीएम को सौंपे ज्ञापन में खरेही क्षेत्रवासियों ने कहा कि शांत क्षेत्र खरेही में शराब की दुकान खुलने से क्षेत्रवासी परेशान हैं। शराब की दुकान बंद करने की मांग को लेकर 21 जून को हुए आंदोलन के दौरान प्रशासन द्वारा 15 दिन के भीतर दुकान हटाने का आश्वासन दिया था। अभी तक इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं हुई है। यदि पांच जुलाई तक शराब की दुकान को नहीं हटाया गया तो क्षेत्रवासी सड़कों पर उतरकर आंदोलन छेड़ देंगे।