फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   भाजपा, कांग्रेस के दिग्गजों को भीतर से ही मिल रही है चुनौती

भाजपा, कांग्रेस के दिग्गजों को भीतर से ही मिल रही है चुनौती

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 11 Mar 2019 05:30 PM IST
विज्ञापन
भाजपा, कांग्रेस के दिग्गजों को भीतर से ही मिल रही है चुनौती
चुनाव पेज के लिए ...............
विज्ञापन


भाजपा, कांग्रेस के दिग्गजों को भीतर से ही मिल रही है चुनौती
अजय को चंदन से तो प्रदीप को रंजीत, सज्जन व बालकृष्ण से मिल रही है चुनौती
टिकट के दावेदारों ने बढ़ाई दिग्गजों की टेंशन
अमर उजाला ब्यूरो
बागेश्वर।
चुनावी रणभेरी के बजते ही भाजपा-कांग्रेस में भी टिकट को लेकर घमासान छिड़ गया है। टिकट को लेकर लगातार बढ़ रही दावेदारी ने दिग्गजों की टेंशन बढ़ा दी है। अपनी ही पार्टी में चुनौती मिलने से लोस चुनाव के पहले चरण टिकट मिलने का युद्ध दिलचस्प हो गया है।
अल्मोड़ा-पिथौरागढ़ संसदीय सीट सुरक्षित सीट हैं। 2014 में सोमेश्वर विधायक अजय टम्टा ने चुनाव लड़ा और सीट पर भाजपा का परचम लहराया। टम्टा केंद्र सरकार में कपड़ा राज्य मंत्री भी हैं। भाजपा में अभी तक उनकी दावेदारी सबसे मजबूत मानी जा रही है हालांकि टम्टा के सांसद बनने के बाद कांग्रेस छोड़ भाजपा में शामिल हुई सोमेश्वर से चुनाव लड़ी और विधायक बनी रेखा आर्य ने भी दावेदारी की है। वहीं बागेश्वर में तीन बार विधायक बने चंदन राम दास ने भी दावेदारी ठोंक दी है। इधर कांग्रेस में भी यही घमासान छिड़ा हुआ है। राज्यसभा सांसद प्रदीप टम्टा को कांग्रेस प्रबल दावेदार माना जा रहा है। प्रदीप टम्टा पूर्व में इस सीट पर विजय हासिल कर चुके हैं लेकिन उन्हें भी पार्टी से ही चुनौती मिल रही है। कांग्रेस में दावेदारों की फेहरिस्त लंबी है। सज्जन लाल टम्टा, बालकृष्ण, रंजीत दास, गीता ठाकुर, हरीश आर्य ने भी ताल ठोंकी है। जो भी हो भाजपा कांग्रेस के दिग्गजों की टिकट की राह इस बार आसान नहीं है। भीतर से मिल रही चुनौती ने टिकट की टेंशन बढ़ा दी है। इसको लेकर हाई कमान भी पशोपेश में है
विज्ञापन

= कोट=
मैंने सांसद प्रत्याशी के लिए पार्टी हाईकमान के समक्ष दावेदारी पेश की है। बागेश्वर सीट पर जनता ने मुझे तीन बार आशीर्वाद दिया है। समर्थकों व कार्यकर्ताओं भी भावना है कि टिकट मुझे मिलना चाहिए। मुझे विश्वास है कि टिकट निर्धारित करते वक्त पार्टी कार्यकर्ताओं की भावनाओं का जरूर खयाल रखेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- चंदन दास, विधायक बागेश्वर
= कोट
अल्मोड़ा सीट पर सांसद प्रत्याशी के लिए मेरी दावेदारी है। हाईकमान के समक्ष मैंने दावेदारी पेश की है। बागेश्वर सहित चारों जिलों के कार्यकर्ताओं का समर्थन मेरे पास है। हाईकमान को मेरे नाम पर विचार करना चाहिए।
-रंजीत दास, कांग्रेस से दावेदार
= कोट
कांग्रेस हाईकमान ने 2017 में मुझे विधायक प्रत्याशी के तौर पर मैदान में उतारा था। इस बार भी मैंने सांसद प्रत्याशी के तौर पर दावेदारी की है। सभी जिलाध्यक्ष व अन्य संगठनों के पदाधिकारी मेरे पक्ष में हैं। मुझे उम्मीद है कि पार्टी मेरे नाम पर जरूर विचार करेगी।

= बालकृष्ण, कांग्रेस से दावेदार
कोट
पार्टी का फैसला सर्वोपरि है। लोस टिकट के लिए आला कमान से दावेदारी की है। पैनल में भी मेरा नाम गया है। उम्मीद है कि जनता, कार्यकर्ताओं की भावनाओं को ध्यान में रखकर ही फैसला किया जाएगा।
= सज्जन लाल टम्टा, कांग्रेस से दावेदार
11बीजीएस02पी, 03पी व 04पी
परिचय- टिकट के दावेदार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed