{"_id":"5c80143cbdec22147760e561","slug":"121551897660-bageshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खोखो की राज्य टीम में बागेश्वर के छह खिलाड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खोखो की राज्य टीम में बागेश्वर के छह खिलाड़ी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागेश्वर। राष्ट्रीय खो खो प्रतियोगिता के लिए राज्य स्तरीय टीम में बागेश्वर के छह खिलाड़ियों ने जगह बनाई है। खिलाड़ियों के चयन पर जिले खेल प्रेमियों में खुशी का माहौल है।
जयपुर में 24 से 29 मार्च तक 52 वीं सीनियर नेशनल खो खो चैंपियनशिप आयोजित होनी है। इस चैंपियनशिप में महिला और पुरुष की राज्य स्तरीय टीम की घोषणा हो गई है। दोनों टीमों में बागेश्वर के छह खिलाड़ियों ने जगह बनाई है। पुुरुष टीम में रोशन गढ़िया, राजेश कुमार शामिल हैं, जबकि महिला टीम में बबिता कुंवर, हेमा आर्य, भावना सुरकाली, दीप्ति पिलख्वाल ने जगह बनाई है।
खो खो फेडरेशन ने रविवार को 13 जनपदों के 82 खिलाड़ियों का ट्रायल किया था। पुरुष की टीम के साथ कोच रजत शर्मा, महिलाओं की टीम के साथ कामाक्षी कोच बन कर जाएंगी। खिलाड़ियों के चयन पर जिला क्रीड़ाधिकारी विनोद बल्दिया , जुबैद अहमद, गणेश धपोला, नीरज पांडे, संजीव खेतवाल आदि ने खुशी जताई है।