{"_id":"5c7ec248bdec2213eb736ba1","slug":"121551811144-bageshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मांगों के लेकर गरजा भारतीय मजदूर संघ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मांगों के लेकर गरजा भारतीय मजदूर संघ
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागेश्वर। भारतीय मजदूर संघ ने श्रम विभाग पर मजदूरों के शोषण का आरोप लगाते हुए रैली निकाली। बाद में डीएम दफ्तर में धरना प्रदर्शन किया। बाद में एसडीएम से वार्ता के बाद वे मान गए।
मंगलवार को संघ के दर्जनों कार्यकर्ता नुमाइश मैदान पर इकट्ठे हुए। यहां से रैली की शक्ल में स्टेशन, एसबीआई तिराहे से तहसील रोड होते हुए डीएम दफ्तर पहुंचे। गुस्साए श्रमिकों ने श्रम विभाग के खिलाफ नारेबाजी की और दफ्तर में धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। प्रदेश सचिव बृजेश बनकोटी ने कहा कि श्रम विभाग ने तीन साल पूर्व किए पंजीकरण के आवेदनों पर अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। उन्होंने श्रम विभाग पर आवेदन की प्राप्ति रसीद नहीं देने का आरोप लगाते हुए कहा कि बाद में विभाग ही रसीद दिखाने को कहता है।
जिलाध्यक्ष बहादुर सिंह रावत ने कहा कि मजदूरों को किसी भी विधवा को जनश्री योजना का अब तक लाभ नहीं दिया है, विभाग ने पंजीकृत सन्निर्माण मजदूरों को प्रशिक्षण के दौरान मानदेय देने की बात कही थी लेकिन अब तक मानदेय नहीं दिया जा रहा है। उन्होंने इसकी जांच की मांग की।
विज्ञापन
इधर डीएम के निर्देशानुसार एसडीएम आरसी तिवारी मौके पर पहुंचे और आंदोलनकारियों से बात की और मांगों पर कार्रवाई का भरोसा दिलाया। इस पर आंदोलन समाप्त हो गया।
इस दौरान भुवन कैड़ा, गणेश बोरा, दान सिंह, धरम सिंह, मोहन सिंह, कमलकांत मिश्रा, पनी राम, पप्पू राम, महेंद्र सिंह, हयात सिंह, पूरन सिंह, पनी राम, रमेश राम, कमलकांत मिश्रा, शेर सिंह, दीपा, विमला, कमला जानकी, विद्या, इंद्रा देवी, बाला राम आदि मौजूद थे।