{"_id":"5bdcad75bdec22695e0ff4b5","slug":"121541188981-bageshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कर्म्याल अकादमी व गरुड़ ने जीते क्रिकेट मुकाबले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कर्म्याल अकादमी व गरुड़ ने जीते क्रिकेट मुकाबले
Updated Sat, 03 Nov 2018 01:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागेश्वर। खेल निदेशालय, जिला खेल विभाग द्वारा आयोजित अंडर 17 बालक वर्ग जिला स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता के विभिन्न मैचों में कर्म्याल अकादमी, गरुड़, दोफाड़ ने अपने-अपने मैच जीतकर अगले चक्र में प्रवेश किया।
पहला मुकाबला स्टेडियम सी और गरुड़ के बीच खेला गया। स्टेडियम सी ने पहले खेलते हुए 112 रन बनाए। जवाब में गरुड़ की टीम ने मात्र तीन विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। दूसरा मैच कर्म्याल अकादमी और कांडा के बीच खेला गया। पहले खेलते हुए कर्म्याल की टीम ने 110 रन बनाए। जवाब में कांडा की टीम सात विकेट खोकर मात्र 25 रन ही बना सकी। अन्य मैच में दोफाड़ बी ने कपकोट ए को सात विकेट से हराया।
कर्म्याल की टीम ने अपने अगले मैच में कपकोट की टीम को पराजित किया। खेल अधिकारी विनोद वाल्दिया ने कहा कि खिलाड़ियों को तराशने के उद्देश्य से प्रतियोगिताएं आयोजित की जा रही हैं। मौके पर जुवैद अहमद, ठाकुर सिंह राणा, मनोज राठौर, संजीव खेतवाल, गणेश धपोला, नीरज पांडे, पवन दानू, दयालू राम, कविता खेतवाल, बसंत पांडे, चरन राम आदि थे।