{"_id":"5bce1afdbdec22697b115cb6","slug":"121540233981-bageshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"50 खिलाड़ियों को चयनित कर दस दिवसीय प्रशिक्षण दिया जाएगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
50 खिलाड़ियों को चयनित कर दस दिवसीय प्रशिक्षण दिया जाएगा
Updated Tue, 23 Oct 2018 12:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बागेश्वर। जिलाधिकारी के निर्देशों के अनुपालन और खेल विभाग ओर से खेल प्रतिभा खोज कार्यक्रम के अंतर्गत जिले के 50 खिलाड़ियों का चयन कर उन्हें राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए 10 दिवसीय शिविर लगाकर विशेष प्रशिक्षण दिया जाएगा।
जिला क्रीड़ा अधिकारी विनोद वल्दिया ने बताया कि प्रशिक्षण शिविर के लिए शिक्षा विभाग के समन्वय से 23 और 24 अक्तूबर को आयोजित होने वाली जिला स्तरीय रैली में जूनियर, माध्यमिक वर्ग से 100, 200, 400, 1500 और 3000 मीटर, लंबी कूद में प्रथम, द्वितीय और तृतीय आने वाले खिलाड़ियों का चयन किया जाएगा। शिविर में स्पोर्ट्स कॉलेज, आवासीय खेल छात्रावासों, अन्य स्थलों पर प्रारंभिक और अंतिम चयन प्रक्रिया में होने वाले टेस्टों का प्रशिक्षण दिया जाएगा। शिविर में प्रतिभाग करने वाले खिलाड़ियों को भोजन भत्ता, अनुसांगिक व्यय, आवास भत्ता, पुरस्कार विभागीय मानकों के अनुसार दिया जाएगा। उन्होंने मुख्य शिक्षा अधिकारी से जिला स्तरीय रैली के दौरान उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 50 उदीयमान खिलाड़ियों की चयन सूची उनके कार्यालय को शीघ्र उपलब्ध कराने की अपील की है।