{"_id":"5bba46fb867a5514b83162c4","slug":"121538934523-bageshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली के बिल जमा कराने को 32 किमी की दौड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली के बिल जमा कराने को 32 किमी की दौड़
Updated Sun, 07 Oct 2018 11:18 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागेश्वर। विजयपुर कस्बे में बिजली के बिल जमा कराने के लिए लोगों को 32 किमी की दौड़ लगानी पड़ रही है। गांव में आठ महीने से बिजली के बिल जमा नहीं हो पा रहे हैं। उपभोक्ताओं ने विजयपुर में शिविर लगाकर विद्युत बिल जमा करने की मांग की है।
आठ माह पहले तक विजयपुर में सब स्टेशन में ही उपभोक्ताओं के बिल जमा होते थे। अब मैनूअली की बजाय कंप्यूटराइज्ड काम होना है। इसके लिए पूरा सेटअप तैयार होना है। सेटअब न होने के कारण अब विजयपुर सब स्टेशन में बिल जमा नहीं हो रहे हैं। इससे उपभोक्ता परेशान हैं। उपभोक्ताओं ने बताया कि कई बार मांग के बाद भी विजयपुर में बिल जमा नहीं हो पा रहे हैं। बागेश्वर जाकर बिल जमा कराने में समय और धन की बर्बादी होती है। क्षेत्र के उपभोक्ता गिरीश जोशी, हेम चंद्र पंत, हरीश चंदोला, दरबान सिंह, गणेश धामी, विरेंद्र धामी आदि ने विजयपुर में शिविर लगाकर बिल जमा कराने की मांग की है।
साथ ही कहा है कि प्रतिमाह विजयपुर में ही उपभोक्ताओं के बिल जमा कराने की व्यवस्था की जाए। ऐसा न होने पर ऊर्जा निगम के खिलाफ आंदोलन किया जाएगा। इधर ऊर्जा निगम के अभियंताओं ने बताया कि विजयपुर में कंप्यूटर की व्यवस्था नहीं होने के कारण बिल जमा नहीं हो पा रहे हैं। जल्द ही शिविर लगाकर उपभोक्ताओं के बिल जमा किए जाएंगे।