{"_id":"5ba13814867a557ffd368f6e","slug":"121537292308-bageshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क की मांग पर कलक्ट्रेट में गरजीं महिलाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क की मांग पर कलक्ट्रेट में गरजीं महिलाएं
Updated Tue, 18 Sep 2018 11:08 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बागेश्वर। धैंना-लखनी मोटर मार्ग की मांग को लेकर धैंना की महिलाओं ने कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। उन्होंने डीएम को ज्ञापन देकर कहा कि सड़क न होने के कारण ग्रामीणों को कई परेशानियों से गुजरना पड़ता है। चेतावनी दी कि यदि शीघ्र सड़क निर्माण नहीं किया गया तो आमरण अनशन किया जाएगा।
महिलाओं ने कहा कि सड़क के अभाव में प्रसव पीड़ित महिलाओं, बीमार ग्रामीणों तथा बुजुर्गों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। उन्हें सड़क तक पहुंचने के लिए दो किमी पैदल चलना पड़ता है। बताया कि पूर्व में पीएमजीएसवाइ योजना के तहत बनी सड़क का एलाइमेंट बदलकर सड़क को दूसरी तरफ मोड़ दिया गया।
उन्होंने शांति बाजार बाईपास सड़क को बंद कर धैना मोटर मार्ग को खोलने की मांग की। ताकि ग्रामीणों को यातायात का लाभ मिल सके। कहा कि कई बार आग्रह करने के बाद भी विभाग मनमाने तरीके से सड़क निर्माण कर रहा है जिसे कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। प्रदर्शन व ज्ञापन सौंपने वालों में नंदी देवी, भानु तिवारी, नेहा तिवारी, नीमा तिवारी, लीला तिवारी, दीपा देवी, जानकी देवी, सुनीता देवी आदि शामिल थे।