फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   पानी मिला डीजल से स्कूल और अन्य वाहनों के चक्के हुए जाम, रोष

पानी मिला डीजल से स्कूल और अन्य वाहनों के चक्के हुए जाम, रोष

Wed, 11 Jul 2018 11:37 PM IST
Updated Wed, 11 Jul 2018 11:37 PM IST
विज्ञापन
पानी मिला डीजल से स्कूल और अन्य वाहनों के चक्के हुए जाम, रोष
बागेश्वर। पानी मिले डीजल से कमेड़ीदेवी क्षेत्र के स्कूल वैन समेत कई वाहनों के कुछ दूर जाने पर ही चक्के जाम हो गए। तकनीशियन से जांच कराने पर मिलावटी डीजल से वाहनों में तकनीकी खामियां आने की आशंका जताई गई है। गुस्साए चालकों और मालिकों ने डीएम को ज्ञापन देकर मामले की शीघ्र जांच कराकर पंप मालिक के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने और क्षति की शीघ्र भरपाई शीघ्र कराने की मांग की है। डीएम ने पूर्ति अधिकारी को मामले की शीघ्र जांचकर, अनियमितता पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


बुधवार को कमेड़ीदेवी, विजयपुर के वाहन स्वामियों, चालकों ने बताया कि कमेड़ीदेवी के एक स्कूल संचालक कमल भौर्याल ने मंगलवार को जिला मुख्यालय स्थित एक पेट्रोल पंप से 40 लीटर डीजल लिया। कुछ ही दूर जाने के बाद वाहन अचानक रुक गया। मोटर मैकेनिक को बुलाने पर प्रारंभिक जांच में डीजल में पानी मिला पाया गया। मिलावटी डीजल से इंजन में खराबी आने की आशंका जताई गई।
विज्ञापन


इसी तरह विरेंद्र धामी ने अपने वाहन में एक हजार रुपये का डीजल भरा। उनका वाहन भी अचानक बंद हो गया। मैकेनिक बुलाने पर बताया कि डीजल में पानी की मात्रा अधिक है। कहा कि मिलावटी डीजल से वाहन के इंजन में तकनीकी खराबी आने की आशंका है। उन्होंने पुलिस और प्रशासन से मामले की जांच कर पंप चालक के खिलाफ शीघ्र कानूनी कार्रवाई करके क्षति की शीघ्र भरपाई कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed