{"_id":"5b40fe7a4f1c1bbe248b5203","slug":"121530986106-bageshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"व्ट्सएप ग्रुप से सूचनाओं के आदान-प्रदान में आएगी तेजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
व्ट्सएप ग्रुप से सूचनाओं के आदान-प्रदान में आएगी तेजी
Updated Sat, 07 Jul 2018 11:25 PM IST
विज्ञापन
बागेश्वर। मीडिया के बीच सूचनाओं के त्वरित आदान-प्रदान के लिए सूचना विभाग व्हाट्सएप ग्रुप बनाएगा। इसमें जिले के प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के प्रतिनिधियों को सदस्य बनाया जाएगा। इससे विभाग और मीडिया के बीच संवाद और मजबूत होगा।
शनिवार को तहसील सभागार में नवनियुक्त जिला सूचना अधिकारी डॉ. तनु मित्तल ने मीडिया से परिचय वार्ता के दौरान यह जानकारी दी। कहा कि मीडिया कर्मियों की त्वरित सूचना के संबंध में अपेक्षाओं को देखते हुए विभाग व्हाट्सएप ग्रुप बनाएगा। इसके जरिए शासन-प्रशासन के साथ ही विभिन्न विभागों की योजनाओं, गतिविधियों, उपलब्धियों तक मीडिया की पहुंच आसान होगी। इस अवसर पर मीडिया कर्मियों ने डीआईओ को अपनी समस्या बताई और सुझाव भी दिए।
छात्रों को मार्गदर्शन देंगी डीआईओ
बागेश्वर। नवनियुक्त डीआईओ विभागीय कार्यों के बाद अपने व्यक्तिगत जीवन से समय निकालकर छात्रों को प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी में मार्गदर्शन देंगी। जरूरतमंद छात्रों को रविवार से तहसील रोड स्थित आयुष कंपीटीशन क्लासेज में प्रशिक्षण दिया जाएगा।
विज्ञापन
डॉ. मित्तल सूचना विभाग में तैनाती से पहले उच्च शिक्षा विभाग में बतौर सहायक प्रोफेसर नौ वर्ष सेवा दे चुकी हैं। उनकी मंशा साधनों और मार्गदर्शन के अभाव का सामना कर रहे जरूरतमंद छात्रों की मदद करना है।