{"_id":"5ac50d7e4f1c1bcf618b56f0","slug":"121522863486-bageshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ओलावृष्टि से फसलों को नुकसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ओलावृष्टि से फसलों को नुकसान
Updated Fri, 06 Apr 2018 10:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिथौरागढ़। जिले में ऊंची चोटियों पर बर्फबारी, जबकि निचले इलाकों में ओलावृष्टि और बारिश चौथे दिन भी जारी रही। मौसम खराब होने से कई क्षेत्रों में बिजली, संचार व्यवस्थाएं प्रभावित हुई। मौसम की मार से खड़ी फसल और फलों को भी नुकसान हुआ।
मुनस्यारी में दोपहर बाद बारिश हुई। देर शाम जमकर ओलावृष्टि हुई। वहीं, ऊंची चोटियों पंचाचूली, हंसलिंग, राजरंभा, नागिनीधूरा, छिपलाकेदार में बर्फबारी हुई। पिथौरागढ़ में देर शाम तेज हवा और मूसलाधार बारिश हुई। अस्कोट में ओलावृष्टि और बारिश हुई। इससे क्षेत्र में लीची, आम, प्लम की बौर को नुकसान पहुंचा। नाचनी में देर शाम को तेज और सर्द हवाओं से तापमान में गिरावट आ गई। आसमान में बिजली कड़कती रही। खराब मौसम के चलते शाम छह से आठ बजे तक बिजली आपूर्ति भी बाधित रही।
वहीं, बारिश होने से खेतों में पक कर तैयार खड़ी फसल गेहूं, मसूर, सरसों और जौ का खराब होने का खतरा पैदा हो गया है। थल में भी देर शाम बारिश हुई। तेज हवा चलने और ओलावृष्टि से फसलों को नुकसान पहुंचा है। कनालीछीना में भी देर शाम जोरदार ओलावृष्टि हुई। कनालीछीना में भी ओलावृष्टि से फसल को नुुकसान हुआ। डीडीहाट में जोरदार ओलावृष्टि हुई। साथ ही बिजली भी गुल हो गई है।