फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   ‘बीमार’ हो गई 108 सेवा

‘बीमार’ हो गई 108 सेवा

Sun, 04 Feb 2018 10:42 PM IST
Updated Sun, 04 Feb 2018 10:42 PM IST
विज्ञापन
‘बीमार’ हो गई 108 सेवा
कपकोट (बागेश्वर)। इंजन में खराबी आने से कपकोट में 108 चिकित्सा वाहन के पहिए थम गए हैं। इससे आपातकाल में मरीजों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। मरीज प्राइवेट वाहनों से अस्पताल पहुंचने को मजबूर हैं।
विज्ञापन

स्वास्थ्य सुविधा से महरूम कपकोट तहसील क्षेत्र की गरीब जनता को राहत देने वाली 108 एंबुलेंस खुद ही बीमार हो गई। इंजन खराब होने से वाहन एक पखवाड़े से ब्लॉक कार्यालय के परिसर में खड़ा है। इससे आपातकाल में दूर दराज गांवों से गर्भवती महिलाओं और दुर्घटना के घायलों को प्राइवेट वाहनों से अस्पताल लाना पड़ रहा है। इससे लोगों को तमाम दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। 108 वाहन को सुधारने के लिए स्थानीय स्तर पर कोई व्यवस्था नहीं है। इसका खामियाजा गरीब और स्वास्थ्य सुविधाओं में पिछड़ी जनता को भुगतना पड़ रहा है। वाहन के इंजन में खराबी आने के इतने दिनों बाद भी सुधार नहीं किए जाने पर लोगों ने स्वास्थ्य विभाग के साथ ही स्थानीय जनप्रतिनिधियों पर भी उदासीनता का आरोप लगाया है। क्षेत्रवासियों ने 108 एंबुलेंस का शीघ्र सुधार करने की मांग की है।
विज्ञापन


खुशियों की सवारी से चल रहा है काम

108 वाहन खराब होने से गंभीर स्थितियों में मरीजों को लाने के लिए खुशियों की सवारी का इस्तेमाल किया जा रहा है। लोगों ने इस पर आपत्ति जताई है। लोगों का कहना है कि खुशियों की सवारी का इस्तेमाल मरीजों को लाने के लिए करने पर प्रसव के लिए आने वाली महिलाओं को प्राइवेट वाहनों से घर जाना पड़ रहा है। पीपीपी मोड पर संचालित हो रहे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कपकोट प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. बृजेश रावत के अनुसार खुशियों की सवारी का उपयोग विषम परिस्थितियों में लोकल में ही मरीजों को लाने के लिए किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कपकोट में सेवाएं दे रही 108 एंबुलेंस के इंजन में खराबी आई है। हल्द्वानी से मैकेनिक भेजे जा रहे हैं। जल्द से जल्द गड़बड़ी को दूर कर एंबुलेंस से सेवा सुचारु की जाएगी। - हिम्मत चंद, जिला कार्डिनेटर, 108 सेेवा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed