फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   बागेश्वर में रोजाना जाम लगना हुआ आम

बागेश्वर में रोजाना जाम लगना हुआ आम

Fri, 27 Oct 2017 10:50 PM IST
Updated Fri, 27 Oct 2017 10:50 PM IST
विज्ञापन
बागेश्वर में रोजाना जाम लगना हुआ आम
बागेश्वर। नगर की सड़कों पर जाम लगना अब बात हो गई है। जाम में सुदूरवर्ती क्षेत्रों को जाने वाले वाहनों के अलावा वीआईपी वाहन समेत कई बार 108 नंबर भी देर तक फंस जाते हैं। शहर में वाहनों की संख्या बढ़ने और नगर में दोपहिया वाहनों के इधर-उधर आड़े-तिरछे खड़े होने से जाम की समस्या और गंभीर हो जाती है।
विज्ञापन


नगर के माल रोड, पिंडारी रोड, ताकुला रोड, एसबीआई तिराहा, गोमती, सरयू पुल और दुग बाजार में रोजाना कई-कई बार जाम लग रहा है। शहर में वाहनों का बढ़ना, अतिक्रमण के चलते सड़कों का संकरा होना मुख्य वजहें हैं।
विज्ञापन


इसके अलावा नगर में कई लोगों के पास अपने वाहन हैं, लेकिन उन्हें खड़ा करने के लिए गैराज नहीं होने से ऐसे लोग अपने वाहनों को सड़क किनारे ही पार्क कर देते हैं। इस वजह से भी जाम की समस्या उत्पन्न होती है। पुलिस ने दोपहिया वाहनों को खड़ा करने के लिए जगह निर्धारित तो कर रखी है, लेकिन उसका पालन नहीं करा पा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस कप्तान मुकेश कुमार का कहना है कि नगर की यातायात व्यवस्था सुदृढ़ करने के लिए पुलिस को निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि यातायात के नियमों को पालन नहीं करने वाले वाहनों का मौके पर ही चालान किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed