{"_id":"59763aa74f1c1ba2228b4702","slug":"121500920487-bageshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बागेश्वर में दुर्गा पूजा महोत्सव की तैयारियां शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बागेश्वर में दुर्गा पूजा महोत्सव की तैयारियां शुरू
Updated Mon, 24 Jul 2017 11:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बागेश्वर। नगर में दुर्गा पूजा महोत्सव की तैयारियां शुरू हो गई हैं। दुर्गा पूजा समिति की यहां हुई बैठक में नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। समिति के लिए बृजकिशोर वर्मा अध्यक्ष, किशन नेगी उपाध्यक्ष, मुकेश साह सचिव, नितिन साह सह सचिव, गोविंद साह जगाती व्यवस्थापक, करन रस्तोगी उप व्यवस्थापक, प्रदीप साह कोषाध्यक्ष, उमेश साह, हेम पंत, दीप पांडे, नवीन लाल साह सलाहकार चुने गए। बैठक में तय किया गया कि शीघ्र ही मूर्तिकार को बुलाया जाएगा। दुर्गा पूजा के दौरान होने वाले अन्य कार्यक्रम अगली बैठक में तय किए जाएंगे। सभी से महोत्सव को भव्य और आकर्षक बनाने के लिए अभी से जुटने को कहा गया।