{"_id":"67c5ae2054e8b8e0b804fd5d","slug":"12-complaints-registered-including-electricity-water-and-financial-help-bageshwar-news-c-231-1-shld1005-113751-2025-03-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bageshwar News: बिजली, पानी और आर्थिक मदद सहित 12 शिकायतें दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bageshwar News: बिजली, पानी और आर्थिक मदद सहित 12 शिकायतें दर्ज
विज्ञापन
डीएम आशीष भटगांई की अध्यक्षता में बागेश्वर में लगा जनता दरबार
संवाद न्यूज एजेंसी
बागेश्वर। डीएम आशीष भटगांई की अध्यक्षता में जनता दरबार लगा। उन्होंने अधिकारियों से एक पखवाड़े में सभी समस्याओं का निराकरण करने के निर्देश दिए। जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए लोगों ने बिजली, पानी, आर्थिक मदद आदि की 12 शिकायतें दर्ज कराई।
मदन नाथ ने पत्नी और बहू की मृत्यु और पुत्र के हिरासत में होने के कारण आर्थिक तंगी का हवाला देते हुए आर्थिक सहायता की मांग की। उत्तम सिंह ने पुत्र के साथ पुलिस ज्यादती की शिकायत की। आपदा में बेघर हुए हयात सिंह ने विस्थापन की मांग की। मंडलसेरा के गोपाल सिंह ने भूमि विक्रय की जांच करने, रश्मि सिंह ने भूमि निरीक्षण और जांच, कमलेश सिंह परिहार ने दुर्घटना के बाद पुलिस की ओर से शिकायत दर्ज नहीं कराने की शिकायत दर्ज कराई। डीएम भटगांई ने एसडीएम को भूमि मसलों की जांच कर आख्या प्रस्तुत करने को कहा। उन्होंने जनता दरबार के बाद अधिकारियों, कर्मचारियों और शिकायतकर्ताओं को नशा मुक्त भारत अभियान की शपथ दिलाई। वहां पर सीडीओ आरसी तिवारी, सीईओ जीएस सौन, डीडीओ संगीता आर्या, जिला समाज कल्याण अधिकारी जसमीत कौर आदि मौजूद रहे।
फोटो 03 बीजीएस 01 पी