फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   कांग्रेस ने फूंका भाजपा का पुतला

कांग्रेस ने फूंका भाजपा का पुतला

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 20 Dec 2018 10:48 PM IST
विज्ञापन
कांग्रेस ने फूंका भाजपा का पुतला

विज्ञापन
बागेश्वर। राफेल मामले में कांग्रेस के देहरादून कार्यालय के समक्ष अभद्र प्रदर्शन करने का आरोप लगाते हुए कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बृहस्पतिवार को प्रदर्शन कर भाजपा का पुतला फूंका। कहा कि तीन राज्यों में हार तथा राफेल मामले में बुरी तरह फंस चुकी भाजपा अब अभद्र व हिंसक प्रदर्शन का सहारा लेकर जनता का ध्यान भटकाना चाहती है।


एसबीआइ तिराहे पर आयोजित प्रदर्शन को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि देहरादून में भाजपा ने जिस अभद्र तरीके से कांग्रेस भवन के समक्ष प्रदर्शन किया उसे कतई भी जायज नहीं ठहराया जा सकता है। भाजपा ने प्रदेश अध्यक्ष व राष्ट्रीय सचिव शैलेजा पर जानलेवा हमले का प्रयास किया। भाजपा बौखलाकर ओछी हरकतों पर उतर आई है। प्रदर्शन करने वालों में जिलाध्यक्ष लोकमणि पाठक, पीसीसी सदस्य बालकिशन, महेश पंत, राजेंद्र परिहार, बहादुर बिष्ट, किशन गिरि, ललित बिष्ट, किशन कठायत, प्रताप नेगी, विनोद पाठक, बाली राम, हरीश नैनवाल, पनीराम कोहली, रमेश भंडारी, प्रेम सिंह, कैलाश पंवार, नंदन टम्टा, शानू , कुंदन गिरि आदि थे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed