फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   मांगों के समर्थन में विद्युत व जल कर्मियों का प्रदर्शन

मांगों के समर्थन में विद्युत व जल कर्मियों का प्रदर्शन

Sun, 26 Aug 2018 12:10 AM IST
Updated Sun, 26 Aug 2018 12:10 AM IST
विज्ञापन
मांगों के समर्थन में विद्युत व जल कर्मियों का प्रदर्शन

विज्ञापन
बागेश्वर। समस्याओं के निराकरण की मांग को लेकर पावर कारपोरेशन व जल संस्थान कर्मचारियों ने विभाग के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। शनिवार को कर्मचारियों ने कार्य बहिष्कार कर जल संस्थान और ऊर्जा निगम के कार्यालय में नारेबाजी की। चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों का निस्तारण नहीं किया गया तो आंदोलन तेज किया जाएगा।
विद्युत अधिकारी, कर्मचारी संयुक्त संघर्ष मोर्चा ने विभिन्न समस्याओं के निराकरण की मांग को लेकर कार्य बहिष्कार कर ऊर्जा निगम के कार्यालय प्रदर्शन किया। कहा कि वेतन विसंगति की मांग को लेकर कर्मचारियों को गुमराह किया जा रहा है। गत वर्ष भी आंदोलनरत कर्मचारियों से जबरन समझौता कर लिया गया। लेकिन वेतन विसंगति का मामला अभी भी लटका हुआ है। चेतावनी दी कि यदि शीघ्र लंबित समस्याओं का शीघ्र निराकरण नहीं किया गया तो 27 अगस्त से अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू की जाएगी।
विज्ञापन

इधर जल संस्थान कर्मचारियों ने भी लंबित समस्याओं के निराकरण की मांग को लेकर कार्य बहिष्कार करते हुए जल संस्थान कार्यालय में नारेबाजी की। उन्होंने कहा कि जल संस्थान व प्रदेश सरकार उनकी मांगों को अनसुना कर रही है। जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। चेतावनी दी कि यदि जल्द समस्याओं का निराकरण नहीं किया गया तो आंदोलन तेज किया जाएगा। प्रदर्शन में रविशंकर, देवेंद्र सिंह, चंचल सिंह, शेखर जोशी आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed