{"_id":"5b46464c4f1c1bbd248b5c71","slug":"11531332172-bageshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारिश और मलबा ने सड़क मार्गो की कमर तोड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारिश और मलबा ने सड़क मार्गो की कमर तोड़ी
Updated Wed, 11 Jul 2018 11:37 PM IST
विज्ञापन
बागेश्वर। बारिश और मलबे ने सड़क मार्गों की कमर तोड़ दी है। बारिश के बाद आए मलबे के साथ ही जिले में बंद होने वाले मोटर मार्गों की तादाद और बढ़ गई है। अब तक जिले के 21 मोटर मार्ग बंद हो गए हैं। इन मोटर मार्गों के बंद होने से आवाजाही ठप हो गई है। इससे ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बारिश से सबसे ज्यादा कपकोट विकासखंड की सड़कें प्रभावित हुई हैं। इससे विकास खंड का आंतरिक सड़क संपर्क बुरी तरह भंग हो चुका है।
बुधवार को छह और मोटर मार्ग बंद होने के साथ ही जिले में बंद मोटर मार्गों का आंकड़ा बढ़कर 21 पहुंच गया है। बंद होने वाले मार्गों में बागेश्वर-शामा-तेजम स्टेट हाइवे के साथ ही तीन मुख्य जिला मार्ग, एक अन्य जिला मार्ग, एक हल्का मोटर मार्ग और 15 ग्रामीण मोटर मार्ग शामिल हैं। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी शिखा सुयाल ने बताया कि कार्यदायी संस्था लोनिवि और पीएमजीएसवाई सड़क खोलने की कोशिश में जुटे हैं।
जिले में बंद मोटर मार्ग
राज्य मार्ग - बागेश्वर-शामा-तेजम
मुख्य जिला मार्ग - कपकोट-पिंडारी ग्लेशियर, बागेश्वर-दोफाड़-धरमघर, बागेश्वर-कपकोट
अन्य जिला मार्ग - भानी-हरसिंग्याबगड़
हल्का मोटर मार्ग - सौंग-खलीधार
ग्रामीण मार्ग - भयू-गुलेर, भयू-गडेरा, दूनी-सकुंडा, पोथिंग-भगवती मंदिर, कपकोट-पोलिंग, शामा-लीती, सनगाड़-बास्ती, धरमघर-माजखेत, शामा-नौकोड़ी, रिखाड़ी-बाछम, गोगिना मोटर मार्ग, कपकोट-कर्मी, कपकोट-लीली, खड़लेख-भनार, बालीघाट-दोफाड़-धरमघर।