फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   सड़क निर्माण में कोताही बर्दाश्त नहीं

सड़क निर्माण में कोताही बर्दाश्त नहीं

Tue, 10 Jul 2018 12:12 AM IST
Updated Tue, 10 Jul 2018 12:12 AM IST
विज्ञापन
सड़क निर्माण में कोताही बर्दाश्त नहीं
बागेश्वर। सड़क निर्माण और सुरक्षा कार्यों में कार्यदायी संस्थाओं की कोताही पर प्रशासन ने सख्ती दिखाई है। निर्माण में ढिलाई की शिकायतों पर एडीएम ने जनता दरबार में अधिकारियों के पेच कसे। सड़क निर्माण के साथ ही सुरक्षा कार्यों को जल्द से जल्द पूरा करने की हिदायत दी।
विज्ञापन


सोमवार को जनता दरबार में आई अधिकांश शिकायत सड़क समस्या से संबंधित थी। फरियादियों से शिकायत की कि कार्यदायी संस्थाएं सड़कों के निर्माण और सुरक्षा कार्यों में लापरवाही बरत रही है। इसे गंभीरता से लेते हुए एडीएम राहुल गोयल ने कार्यदायी संस्थाओं के अधिकारियों को फटकार लगाई। कमला देवी ने पालड़ीछीना-पनघड़ सड़क, सेंट जोसेफ स्कूल प्रधानाचार्य ने कच्ची सड़क, क्षेपं सदस्य कनगाड़छीना सड़क का मामला उठाया। पोलिंग ग्रामवासियों ने नदी किनारे चैकडैम और सुरक्षा दीवार बनाने की मांग की।
विज्ञापन


प्रधान और ग्रामीणों ने ओखलसों प्राथमिक विद्यालय की छत की मरम्मत की मांग उठाई। भगत सिंह बिष्ट ने पेयजल की समस्या बताई। मनोज गौलानी ने निजी स्कूलों में मनमानी फीस वसूलने की शिकायत की। जनता दरबार में 15 शिकायत दर्ज हुई। एडीएम ने संबंधित अधिकारियों को एक सप्ताह के भीतर निस्तारण के निर्देश दिए। वहां सीडीओ एसएस पांगती, डीडीओ केएन तिवारी, सीएमओ जेसी मंडल, डीपीआरओ पूनम पाठक आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


गैर मान्यता पर स्कूल को नोटिस
बिना मान्यता चल रहे स्कूल की शिकायत पर एडीएम ने प्रबंधन को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। उन्होंने शिक्षा विभाग को बिना मान्यता चल रहे विद्यालयों पर कार्रवाई को कहा। जनता दरबार में गागरीगोल के विनोद जोशी ने एक निजी स्कूल पर बिना मान्यता हाईस्कूूल की कक्षा संचालित करने का आरोप लगाया। एडीएम ने शिक्षा अधिकारी को तीन दिन के भीतर स्कूल प्रबंधन का जवाब-तलब करने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed