{"_id":"5b367bcd4f1c1bca228b8279","slug":"11530297293-bageshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ारिश के बाद बघर मोटर मार्ग बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ारिश के बाद बघर मोटर मार्ग बंद
Updated Sat, 30 Jun 2018 12:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बागेश्वर। बारिश के बाद मलबा आने से बघर मोटर मार्ग बंद हो गया है। इससे ग्रामीणों का सड़क संपर्क टूट गया है। मार्ग के शनिवार को खुलने के आसार हैं। दूसरी ओर शुक्रवार सुबह कपकोट में कर्मी मोटर मार्ग भी मलबा आने से बंद हो गया। हालांकि दोपहर में मलबा हटाकर यातायात सुचारु कर दिया गया। इससे पहले तीन घंटा तक यातायात बाधित रहा।
मौसम अपडेट बागेश्वर
बारिश से सरयू हुई मटमैली
बागेश्वर। कपकोट विकास खंड में बारिश के बाद सरयू का पानी मटमैला हो गया है। इसके साथ ही नदी का जलस्तर भी बढ़ गया है। पिछले 24 घंटों में कपकोट में पांच एमएम बारिश दर्ज की गई। बागेश्वर में भी पांच एमएम बारिश हुई। हालांकि आंशिक बारिश से मौसम में कोई बड़ा बदलाव नजर नहीं आया। बागेश्वर का अधिकतम तापमान 38 जबकि न्यूनतम 20 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। कपकोट में हुई बारिश के बाद सरयू का जलस्तर बढ़कर 865.60 रिकार्ड किया गया। सरयू के पानी के मटमैला होने से जल संस्थान को फिल्टरेशन में दिक्कत का सामना करना पड़ा। इससे घरों में गंदले पानी की आपूर्ति हुई। गोमती का जलस्तर 862.40 रहा। दूसरी ओर बैजनाथ झील का जलस्तर भी बढ़ गया है। झील का जलस्तर 45 हजार क्यूबेक मीटर रहा। जबकि 10 क्यूसेक डिस्चार्ज रहा।
दो दिन भारी बारिश का अलर्ट
बागेश्वर। मौसम विभाग ने शनिवार और रविवार को भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। इयके बाद आपदा प्रबंधन विभाग भी अलर्ट मोड में आ गया है। विभाग ने अलर्ट जारी करने के साथ ही आमजन से नुकसान ही त्वरित सूचना देने को कहा है। ताकि समय रहते बचाव और राहत के कदम उठाए जा सके।