फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   नौ महीने से कैशलेस चल रहे आठ शाखा डाकखर

नौ महीने से कैशलेस चल रहे आठ शाखा डाकखर

Thu, 05 Apr 2018 11:12 PM IST
Updated Thu, 05 Apr 2018 11:12 PM IST
विज्ञापन
नौ महीने से कैशलेस चल रहे आठ शाखा डाकखर
कपकोट (बागेश्वर)। तहसील क्षेत्र के आठ शाखा डाकघर पिछले नौ महीने से कैशलैस चल रहे हैं। इन शाखाओं में रुपये नहीं होने से पारिवारिक पेंशन के लाभार्थियों को मासिक पेंशन नहीं मिल पा रही है। वहीं मनरेगा के मजदूरों को भी रुपये नहीं मिल पा रहे। ग्रामीणों ने डाकघर के उच्चाधिकारियों से शाखा डाकघरों में शीघ्र धन उपलब्ध कराने की मांग की है। रुपये नहीं मिलने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन


उत्तरौड़ा, लीली, फुलवारी, कर्मी, बदियाकोट, सोराग, डौला और पोथिंग शाखा डाकघरों में कपकोट डाकघर से धन आता है लेकिन शाखा डाकघरों में पिछले नौ महीने से नहीं आ पा रहा है। इससे वृद्धावस्था, दिव्यांग, विधवा और निराश्रितों को महीने में मिलने वाली पारिवारिक पेंशन उनके खातों में जमा नहीं हो पा रही है। लोगों को कई दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन


लोगों ने जल्द ही धन की समस्या हल करने की मांग की है। वहां पर मल्ला दानपुर विकास समिति के अध्यक्ष स्वरूप सिंह कर्म्याल, चौड़ास्थल को अलग ब्लॉक बनाओ संघर्ष समिति के अध्यक्ष विक्रम दानू, बीडीसी सदस्य महिमन गढ़िया, पूर्व बीडीसी सदस्य खुशहाल गढ़िया आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


कैश के सिलसिले में उच्चाधिकारियों को डिमांड भेज दी गई है।
- पीएस बनकोटी, उप डाकपाल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed