{"_id":"59f7633b4f1c1b6e548b9c79","slug":"11509385019-bageshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अधिकारियों, कर्मचारियों को दिलाई सत्यनिष्ठा प्रतिज्ञा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अधिकारियों, कर्मचारियों को दिलाई सत्यनिष्ठा प्रतिज्ञा
Updated Mon, 30 Oct 2017 11:06 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागेश्वर। राष्ट्रीय सतर्कता दिवस के अवसर पर डीएम रंजना ने कलक्ट्रेट परिसर में जिला कार्यालय, कोषागार, निर्वाचन, आबकारी सहित विभिन्न कार्यालयों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सत्यनिष्ठा प्रतिज्ञा दिलाई। उन्होंने कहा कि केंद्रीय सतर्कता आयोग के निर्देशानुसार 30 अक्तूबर से चार नवंबर तक सतर्कता जागरूकता अभियान दिवस मनाया जाएगा।
अभियान के दौरान भ्रष्टाचार से संघर्ष करने, इसका निवारण करने के लिए समाज के सभी व्यक्तियों की सामूहिक रूप से भागीदारी को प्रोत्साहित करने, भ्रष्टाचार से उत्पन्न खतरों के अतिरिक्त इसकी गंभीरता के संबंध में जनता को जागरूक किया जाएगा। उन्होंने सभी कार्यालयों में उचित आकार के बोर्ड पर सतर्कता अधिष्ठान के अधिकारियों के नाम व फोन नंबर अंकित करने के निर्देश दिए।
एसपी कार्यालय में एसपी मुकेश कुमार ने सभी पुलिस अधिकारियों को शपथ दिलाई। सत्यनिष्ठा प्रतिज्ञा कार्यक्रम में वरिष्ठ कोषाधिकारी नीतू भंडारी, डीईओ आकाश सारस्वत, मुख्य कृषि अधिकारी वीपी मौर्या, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. उदय शंकर, जिला समाज कल्याण अधिकारी एनएस गस्याल, जिला आबकारी अधिकारी प्रशांत कुमार, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी देवेंद्र नाथ गोस्वामी, मुख्य प्रशासनिक अधिकारी डीएस रावत, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी गणेश दत्त भट्ट, प्रशासनिक अधिकारी बालम सिंह बिष्ट, भगत सिंह भौर्याल आदि थे।