{"_id":"595bc82b4f1c1ba60e8b4648","slug":"11499187243-bageshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंपिंग योजना से हर घर और स्कूलों में मिले पेयजल कनेक्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंपिंग योजना से हर घर और स्कूलों में मिले पेयजल कनेक्शन
Updated Tue, 04 Jul 2017 10:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागेश्वर। नगर पंचायत कपकोट के कई घरों और स्कूलों में पानी की व्यवस्था नहीं है। ग्रामीणों ने डीएम को ज्ञापन सौंपकर पेयजल सुविधा से वंचित घरों के साथ ही विद्यालयों में कनेक्शन देने की मांग की है।
कपकोट के सामाजिक कार्यकर्ता दर्वान सिंह कुंवर सहित तमाम अभिभावकों ने कहा है कि नगर पंचायत कपकोट में करोड़ों की लागत से पेयजल पंपिंग योजना निर्माणाधीन है। इस योजना से वार्ड पांच और वार्ड छह के 50 परिवारों के साथ ही राजकीय बालिका इंटर कॉलेज ऐठान और प्राथमिक विद्यालय ऐठान को वंचित रखा गया है। पेयजल सुविधा नहीं होने से उन्हें दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। उनका कहना है कि कई बार विभाग को अवगत कराने के बाद भी उनकी समस्या पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। अभिभावकों ने डीएम को ज्ञापन सौंपकर वंचित परिवारों को पेयजल कनेक्शन दिए जाने को लेकर उचित कार्यवाही करने की मांग उठाई है।