फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   112 posts in Jal Sansthan and only 20 personnel deployed

Bageshwar News: जल संस्थान में पद 112 स्वीकृत और तैनात सिर्फ 20 कर्मचारी

Fri, 06 Oct 2023 11:46 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर Updated Fri, 06 Oct 2023 11:46 PM IST
विज्ञापन
112 posts in Jal Sansthan and only 20 personnel deployed
बागेश्वर। जिले का जल संस्थान अधिकारी, कर्मचारियों की कमी से जूझ रहा है। विभाग में स्वीकृत 112 पद के सापेक्ष मात्र 20 पदों पर ही कर्मचारी तैनात हैं। अभियंताओं और कर्मचारियों के 92 पद रिक्त चल रहे हैं। स्थिति यह है कि विभाग के पास मात्र तीन जेई हैं जबकि सहायक लाइनमैन के स्वीकृत 30 पदों के सापेक्ष एक भी कर्मचारी नहीं है। अधिशासी अभियंता का पद रिक्त होने के कारण इस पद की जिम्मेदारी भी करीब ढाई साल से सहायक अभियंता के पास है। इस वजह से जनता से जुड़े कार्यों के साथ ही विभागीय कामकाज भी प्रभावित हो रहे हैं। संवाद
विज्ञापन



रिक्त पदों का विवरण
पदनाम - स्वीकृत पद - कार्यरत - रिक्त
अधिशासी अभियंता - 01 - 00 - 01
सहायक अभियंता - 02 - 02 - 00
कनिष्ठ/अपर सहायक अभियंता - 08 - 03 - 05
लेखाकर - 01 - 01 - 00
सहायक लेखाकार - 02 - 01 - 01
प्रशासनिक अधिकारी - 01 - 00 - 01
वरिष्ठ सहायक - 02 - 01 - 01
कनिष्ठ सहायक - 04 - 02 - 02
अनुचर - 01 - 00 - 01
संगणक - 01 - 01 - 00
शिफ्ट इंचार्ज/ हैंडपंप ऑपरेटर - 02 - 00 - 02
पंप ऑपरेटर - 12 - 02 - 10
पंप अटेंडर - 08 - 00 - 08
इलेक्ट्रीशियन - 01 - 00 - 01
फिल्टर अटेंडेंट/ऑपरेटर - 01 - 00 - 01
पाइप लाइन फिटर - 12 - 01 - 11
जूनियर फिटर - 16 - 03 - 13
सहायक लाइनमैन - 30 - 00 - 30
वाहन चालक - 01 - 00 - 01
मीटर रीडर - 01 - 00 - 01
वर्क सुपरवाइजर - 02 - 00 - 02
प्यून - 01 - 00 - 01
कुल पद 112 - 20 - 92


इन कार्यों पर पड़ रहा असर
बागेश्वर। कनिष्ठ अभियंताओं के पद रिक्त होने के कारण पाइप लाइनों का निरीक्षण और देखरेख, बिल वसूली, जल जीवन मिशन योजना के कार्य प्रभावित हो रहे हैं। सहायक लाइनमैन नहीं होने से लाइनों की मरम्मत और अन्य कार्यों पर असर पड़ रहा है। पंप ऑपरेटर और अटेंडेंट नहीं होने से पंप संचालन के कार्य प्रभावित हो रहे हैं। कर्मचारियों की भारी कमी के कारण विभागीय कार्यों के क्रियान्वयन पर असर पड़ रहा है जिसका खामियाजा पेयजल उपभोक्ताओं को भुगतना पड़ रहा है।
विज्ञापन



कोट
बागेश्वर में नए ईई की तैनाती चार महीने पहले हो चुकी है। उन्होंने अब तक कार्यभार नहीं संभाला है। कर्मचारियों के रिक्त पदों की सूची समय-समय पर शासन को भेजी जाती है। उम्मीद है कि जल्द विभाग में रिक्त पदों के सापेक्ष कर्मचारियों की तैनाती हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- सीएस देवड़ी, प्रभारी ईई जल संस्थान बागेश्वर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed