फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   ईवीएम, वीवीपैड में सिंबल लोड, कैंडिडेट सेटिंग में बरते विशेष सावधानी

ईवीएम, वीवीपैड में सिंबल लोड, कैंडिडेट सेटिंग में बरते विशेष सावधानी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 04 Apr 2019 12:51 AM IST
विज्ञापन
ईवीएम, वीवीपैड में सिंबल लोड, कैंडिडेट सेटिंग में बरते विशेष सावधानी
बागेश्वर। डीएम रंजना राजगुरु ने ईवीएम वीवीपैट मशीनों में सिंबल लोडिंग और कैंडीडेट सेटिंग कार्य का निरीक्षण किया। उन्होंने इंजीनियर्स को सावधानीपूर्वक काम करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


बुधवार को डीएम रंजना राजगुरु बीडी पांडे डिग्री कॉलेज में बने स्ट्रांग रूम में पहुंचीं। एसडीएम तिवारी ने बताया कि ईसीआईएल के इंजीनियर विधान सभा वार (कपकोट और बागेश्वर) वीवीपैट में सिंबल लोड और बैलेट यूनिट में कैंडीडेट सेटिंग का काम कर रहे हैं, जो कि विधानसभा वार अलग-अलग स्ट्रांग रूम में किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि ईसीआईएल के आठ इंजीनियर्स की ड्यूटी लगाई गई है। डीएम रंजना ने कहा कि ईवीएम, वीवीपैट में सिंबल और कैंडीडेट सेटिंग करते समय बेहद सावधानी बरती जाए। किसी भी किस्म की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन


इसके बाद उन्होंने बागेश्वर विधानसभा की निर्वाचन नामावलियों के सत्यापन और पुनरीक्षण का जायजा लिया। वहां एडीएम राहुल गोयल, एसडीएम आरसी तिवारी व प्रमोद कुमार, डीएसओ अरुण वर्मा, तहसीलदार मैनपाल सिंह, राजस्व उपनिरीक्षक मनोज कुमार, डीके पंत, वीरराम, भगवती, गंगा देवी आदि थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed