{"_id":"5b044ef84f1c1bd2408b7335","slug":"111527009016-bageshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बागेश्वर में मंगलवार को 36 से अधिक स्थानों पर लगी आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बागेश्वर में मंगलवार को 36 से अधिक स्थानों पर लगी आग
Updated Wed, 23 May 2018 12:39 AM IST
विज्ञापन
forest fire shimla
बागेश्वर। जंगलों में मंगलवार को 36 से अधिक स्थानों पर आग लगने की घटनाएं हुई। पिछले चार दिनों से जंगलों में लग रही आग के कारण वातावरण में गहरी धुंध छा गई है। धुंध के कारण दृश्यता बेहद कम हो गई है। तहसील कार्यालय से महज 100 मीटर की दूरी पर स्थित कलक्ट्रेट नजर नहीं आया। मंगलवार को जिले का तापमान 40 डिग्री से अधिक रिकार्ड किया गया। मौसम विभाग के अनुसार 27 मई तक तापमान बढ़ने और गर्म हवाएं चलने का अनुमान है।
जिले के जंगल धूं धूं कर जल रहे हैं। वन विभाग के अनुसार फायर सीजन में 15 फरवरी से वन प्रभाग में 30 स्थानों पर आग लगने की घटनाएं हुई, जबकि मंगलवार को 36 से अधिक स्थानों पर आग लगने की घटनाएं हुई। डीएफओ आरके सिंह ने बताया कि आग पर नियंत्रण के लिए 30 क्रू स्टेशनों में 125 वन कर्मी, फायर वॉचर आग पर काबू पाने का प्रयास कर रहे हैं। डीएफओ ने बताया कि बागेश्वर, बैजनाथ, गढ़खेत, कपकोट, धरमघर रेंज में कुल 77.80 हेक्टेअर क्षेत्रफल आग से प्रभावित हुआ है। इसमें 1.75 लाख की वनसंपदा के नुकसान का अनुमान है। उन्होंने बताया कि प्रदेश मौसम विभाग ने 27 मई तक तापमान बढ़ने, गर्म हवाएं चलने की चेतावनी दी है। इसको देखते हुए उन्होंने लोगों से सावधानी बरतने, आग लगने की घटनाएं होने पर समीपवर्ती वन चौकी, रेंज या पुलिस स्टेशन में सूचना देने को कहा है। उन्होंने किसानों से खेतों में कृषि के अवशेषों को न जलाने का अनुरोध किया है। उनका कहना है कि आग लगने की घटनाओं से तापमान में बढ़ोतरी के साथ ही वन्य क्षेत्रों में आग फैलने की आशंका बनी रहती है। इधर मजबे, नैल के जंगलों में मंगलवार को भीषण आग लग गई। महेश जोशी, उमेश जोशी, कंचन, ज्योति आदि ग्रामीणों ने बड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
बागेश्वर में मंगलवार को 40 डिग्री के पार हुआ तापमान
धुंध के कारण तहसील से 100 मीटर दूर कलक्ट्रेट नजर नहीं आया