फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   बागेश्वर जिले में दो से 10 प्रतिशत की बढ़ोतरी का प्रस्ताव

बागेश्वर जिले में दो से 10 प्रतिशत की बढ़ोतरी का प्रस्ताव

Sat, 06 Jan 2018 10:41 PM IST
Updated Sat, 06 Jan 2018 10:41 PM IST
विज्ञापन
बागेश्वर जिले में दो से 10 प्रतिशत की बढ़ोतरी का प्रस्ताव
बागेश्वर। बागेश्वर जिले में सर्किल रेट में दो से 10 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी का प्रस्ताव शासन को भेजा गया है। कांडा और काफलीगैर तहसीलों के ग्रामीण क्षेत्रों में सर्किल रेटों में कोई वृद्धि नहीं की गई है।
विज्ञापन


प्रशासन की ओर से शासन को भेजे गए प्रस्ताव में बागेश्वर नगरीय क्षेत्र में न्यूनतम दो से अधिकतम 10 प्रतिशत की वृद्धि का प्रस्ताव रखा गया है। अर्द्धनगरीय में तीन से पांच प्रतिशत और ग्रामीण में दो प्रतिशत की बढ़ोतरी का प्रस्ताव है।
विज्ञापन


इसी तरह दुगनाकुरी तहसील में दो प्रतिशत की वृद्धि का प्रस्ताव है। गरुड़ अर्द्धनगरीय में चार से 10 प्रतिशत की बढ़ोतरी जबकि ग्रामीण क्षेत्र में दो से चार प्रतिशत की बढ़ोतरी का प्रस्ताव भेजा गया है। कांडा तहसील क्षेत्र में अर्द्धनगरीय में चार प्रतिशत की बढ़ोतरी का प्रस्ताव है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्रामीण क्षेत्र में कृषि या अकृषि भूमि की दरों में कोई बढ़ोतरी नहीं की गई है। काफलीगैर तहसील के अर्द्धनगरीय क्षेत्र में आने वाले तीन गांवों में अधिकतम चार प्रतिशत की बढ़ोतरी का प्रस्ताव है। यहां भी ग्रामीण क्षेत्र में कोई वृद्धि नहीं की गई है। कपकोट नगरीय क्षेत्र में न्यूनतम और अधिकतम चार प्रतिशत तक की वृद्धि का प्रस्ताव है।

ग्रामीण क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली कृषि अकृषि भूमि की दरों में दो प्रतिशत की वृद्धि का प्रस्ताव है। बागेश्वर और कपकोट नगर क्षेत्र में व्यावसायिक भवन की सुपर एरिया दर में एक से दो प्रतिशत की बढ़ोत्तरी का प्रस्ताव शासन को भेजा गया है।


जिले के सभी तहसील क्षेत्रों से सर्किल रेटों में बढ़ोतरी का प्रस्ताव शासन को भेजा गया है। सर्किल रेट में दो से 10 प्रतिशत की बढ़ोतरी का प्रस्ताव तैयार कर शासन को भेजा गया है। कुछ ग्रामीण क्षेत्रों के सर्किल रेट में कोई बढ़ोतरी नहीं की गई है। शासन से निर्देश मिलने के बाद नए रेट लागू होंगे।
- रंजना राजगुरु, डीएम, बागेश्वर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed