फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   गरुड़ को नगर पंचायत बनाने की मांग ने जोर पकड़ा

गरुड़ को नगर पंचायत बनाने की मांग ने जोर पकड़ा

Sat, 23 Dec 2017 11:21 PM IST
Updated Sat, 23 Dec 2017 11:21 PM IST
विज्ञापन
गरुड़ को नगर पंचायत बनाने की मांग ने जोर पकड़ा
बागेश्वर। गरुड़ को नगर पंचायत बनाने की मांग ने एक बार फिर जोर पकड़ा है। शनिवार को क्षेत्रवासियों की ओर से अधिवक्ता डीके जोशी और रमेश चंद्र सनवाल ने मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा। उन्होंने कहा कि नगर पंचायत नहीं बनने से गरुड़ बाजार के लोग तमाम असुविधाओं के बीच जीने को विवश हैं।
विज्ञापन


डीएम के माध्यम से मुख्यमंत्री को भेजे गए ज्ञापन में कहा गया है कि गरुड़ बाजार क्षेत्र में एक दशक के भीतर आबादी में काफी बढ़ोतरी हुई है। विकासखंड के अधिकांश गांवों की आबादी गरुड़ तहसील मुख्यालय में आकर बस चुकी है।
विज्ञापन


तहसील प्रशासन की ओर से वर्ष 2014 में नगर पंचायत गठन का प्रस्ताव शासन को भेजा था। इस पर आज तक कोई कार्यवाही नहीं की गई है। कहा कि नगर के कूड़ा निस्तारण के लिए कोई व्यवस्था नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कहा कि नगर पंचायत का गठन होने के बाद लोगों को कूड़ा निस्तारण, रात्रि प्रकाश की उचित व्यवस्था, सीसी मार्ग, पार्किंग सहित तमाम सुविधाएं मिल सकेंगी। उन्होंने जनहित को देखते हुए शीघ्र गरुड़ नगर पंचायत का गठन करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed