फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   डीएम ने अधिकारियों को दी कार्यप्रणाली में सुधार लाने की चेतावनी

डीएम ने अधिकारियों को दी कार्यप्रणाली में सुधार लाने की चेतावनी

Fri, 01 Dec 2017 10:58 PM IST
Updated Fri, 01 Dec 2017 10:58 PM IST
विज्ञापन
डीएम ने अधिकारियों को दी कार्यप्रणाली में सुधार लाने की चेतावनी
बागेश्वर। महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना के अंतर्गत जनपद के किसानों की आय दोगुनी करने को लेकर कलक्ट्रेट सभागार में विभिन्न विभागों की बैठक हुई। डीएम ने सभी अधिकारियों को अपनी कार्यप्रणाली में सुधार लाने की चेतावनी दी।
विज्ञापन


बैठक में डीएम ने पशु पलान, कृषि, मत्स्य, रेशम, भेषज और उद्यान विभाग की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को जरूरी दिशा निर्देश दिए। उन्होंने वर्ष 2017-18 के लिए चयनित कार्यों को लगन व रुचि के साथ पूरा करने को कहा।
विज्ञापन


किसानों को बीज वितरण, दलहन, अरहर, मसूर की खेती व सिंचाई की सुविधा के साथ ही चेकडैम को समय सीमा में पूरा करने को कहा। विभाग में जेई के कार्यरत नहीं होने पर विकासखंड कार्यालय में कार्यरत जेई से ब्योरा प्रस्तुत करने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


उद्यान और पशुपालन विभाग के अधिकारियों को भी जरूरी निर्देश दिए। भेषज विभाग की समीक्षा के दौरान विभाग की ओर से चयनित किए गए विकास कार्यों में लापरवाही पर नाराजगी जताई। उन्होंने सीडीओ को भेषज कार्यालय में बायोमेट्रिक मशीन स्थापित करने के निर्देश दिए।


बैठक में मुख्य विकास अधिकारी केएन तिवारी, मुख्य कृषि अधिकारी बीपी मौर्या, उद्यान अधिकारी तेजपाल सिंह, पशुपालन अधिकारी डॉ. उदय शंकर, खंड विकास अधिकारी कपकोट विपिन चंद्र पंत आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed