फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   सरदार पटेल के जन्मदिन को मनाया एकता दिवस के रूप में

सरदार पटेल के जन्मदिन को मनाया एकता दिवस के रूप में

Tue, 31 Oct 2017 10:47 PM IST
Updated Tue, 31 Oct 2017 10:47 PM IST
विज्ञापन
सरदार पटेल के जन्मदिन को मनाया एकता दिवस के रूप में
बागेश्वर/कपकोट/कांडा। जिले में सरदार बल्लभ भाई पटेल के जन्म दिवस को राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस मौके पर राजकीय कार्यालयों, उपक्रमों, शिक्षण संस्थाओं में राष्ट्रीय एकता की शपथ ली गई। राष्ट्रीय एकता के लिए सुबह 7:45 बजे नुमाइशखेत में सरदार बल्लभ भाई पटेल के चित्र पर माल्यार्पण कर रन फॉर यूनिटी का शुभारंभ डीएम रंजना ने किया। दौड़ मैदान से शुरू होकर सरयू पुल, गोमती पुल, तहसील रोड़ से अग्निकुंड पुल से विकास भवन होते हुए पुन: नुमाइशखेत पहुंची। दौड़ के साथ साथ साइकिल रैली का भी आयोजन किया गया।
विज्ञापन



वहीं, स्वराज भवन में विभिन्न विद्यालयों के बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं नुक्कड़ नाटक पेश किए। बर्ड संस्था द्वारा स्वच्छता पर नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया। वहां जिपं हरीश ऐठानी, विधायक चंदन राम दास व बलवंत भौर्याल, पालिकाध्यक्ष गीता रावल, ब्लॉक प्रमुख रेखा खेतवाल, वार्ड सदस्य नागेश्वरी जोशी, दलीप सिंह खेतवाल, इंद्र सिंह परिहार, रणजीत बोरा, एसपी मुकेश कुमार, एडीएम राहुल गोयल, एसडीएम श्याम सिंह राणा, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. शैलजा भट्ट, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. उदय शंकर, डीपीआरओ पूनम पाठक, मुख्य कृषि अधिकारी बीपी मौर्या आदि थे।
विज्ञापन


उधर, भाजपा कार्यालय में रन फॉर यूनिटी को पार्टी के जिलाध्यक्ष शेर सिंह गढ़िया, विधायकों में चंदन राम दास, बलवंत भौर्याल ने हरी झंडी दिखाई। राइंका रवांईखाल के प्रधानाचार्य बीसी जोशी, राइंका भटखोला में प्रधानाचार्य गिरीश राम आर्या ने रन फॉर यूनिटी दौड़ को हरी झंडी दिखाई।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, कपकोट में एसडीएम रवींद्र बिष्ट ने राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलाई। भराड़ी बाजार में नगर पंचायत अध्यक्ष चंपा देवी ने रन फॉर यूनिटी दौड़ को हरी झंडी दिखाई। वहां ब्लॉक प्रमुख मनोहर राम, भाजपा मंडल अध्यक्ष गीता ऐठानी, सांसद प्रतिनिधि दयाल ऐठानी आदि थे। राजकीय महाविद्यालय में प्रधानाचार्य डॉ. एके जोशी ने रन ऑफ यूनिटी दौड़ को हरी झंडी दिखाई।


वहां वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ. केके पंत, डॉ. मुन्ना जोशी, डा. नीता साह और पूजा लोहिया आदि थे। उधर, कांडा तहसील में एसडीएम रिंकू बिष्ट ने राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलाई। वहां तहसीलदार मैनपाल सिंह और प्रभारी चिकित्साधिकारी और राइंका के प्रधानाचार्य शिव प्रसाद आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed