{"_id":"597f652f4f1c1bb3738b4a36","slug":"111501521199-bageshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीएड प्रशिक्षुओं ने कुलपति का पुतला फूंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीएड प्रशिक्षुओं ने कुलपति का पुतला फूंका
Updated Mon, 31 Jul 2017 10:46 PM IST
विज्ञापन
बागेश्वर। बीएड प्रथम और तृतीय सेमेस्टर का परीक्षाफल घोषित नहीं होने से बीएड प्रशिक्षुओं में रोष है। गुस्साए बीएड प्रशिक्षुओं ने प्रदर्शन कर कुलपति का पुतला फूंका। विद्यार्थियों ने दोनों सेमेस्टरों का परीक्षाफल जल्द घोषित नहीं करने पर आंदोलन करने की चेतावनी दी है।
बीएड विभाग के विद्यार्थी सोमवार केे कॉलेज परिसर के बाहर एकत्र हुए। यहां हुई सभा में छात्रों ने कहा कि शिक्षा स्नातक प्रथम और तृतीय सेमेस्टर का परीक्षाफल अभी तक घोषित नहीं किया गया है, जबकि परीक्षाएं मार्च में ही संपन्न हो चुकी हैं। बीएड प्रशिक्षुओं ने कहा कि सेमेस्टर परीक्षा का परिणाम घोषित होने में हो रही देरी के कारण उन्हें दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
इसके बाद छात्र-छात्राओं ने प्रदर्शन कर कुलपति का पुतला फूंका। पुतला फूंकने वालों में भूपाल भौर्याल, देवेंद्र भौर्याल, दीपक, रोशन गढ़िया, गंगा सिंह, देवेंद्र, बलवंत, मनीषा, गुंजा, सुंदर, नेहा उपाध्याय, पंकज मनराल, मोनिका, गीता, रेखा आदि प्रशिक्षु शामिल थे।