फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   11-year-old Saradul hoisted the tricolor at Baluni Top, 19 tourists from Maharashtra conquered it

Bageshwar: 11 वर्षीय सारदुल ने बलूनी टॉप पर फहराया तिरंगा, महाराष्ट्र के 19 पर्यटकों ने किया फतह

Tue, 05 May 2026 05:20 PM IST
गायत्री जोशी संवाद न्यूज एजेंसी
संवाद न्यूज एजेंसी Published by: गायत्री जोशी Updated Tue, 05 May 2026 05:20 PM IST
सार

सुंदरढूंगा घाटी में खराब मौसम और दुर्गम रास्तों के बावजूद महाराष्ट्र के 19 पर्यटकों ने बलूनी टॉप पर सफल चढ़ाई कर साहस और जज्बे की मिसाल पेश की जिसमें 11 वर्षीय बालक भी शामिल रहा।

विज्ञापन
11-year-old Saradul hoisted the tricolor at Baluni Top, 19 tourists from Maharashtra conquered it
कपकोट के बलूनी टॉप पर तिरंगा फहराता महाराष्ट्र के पर्यटकों का दल। - फोटो : स्त्रोत: गाइड

विस्तार

बागेश्वर में खराब मौसम और दुर्गम रास्तों की बाधाओं को पार करते हुए महाराष्ट्र के 19 पर्यटकों के एक दल ने सुंदरढूंगा घाटी स्थित बलूनी टॉप पर सफलतापूर्वक चढ़ाई पूरी कर ली है। इस पूरे साहसिक अभियान का मुख्य आकर्षण 11 वर्षीय नन्हा पर्वतारोही सारदुल पारशकर रहा, जिसने समुद्र तल से 12,513 फीट (3,814 मीटर) की चुनौतीपूर्ण ऊंचाई को पार कर अपनी हिम्मत का लोहा मनवाया। 27 अप्रैल से शुरू हुआ यह सफर उतार-चढ़ाव भरा रहा, जिसमें अंततः तीन मई को टीम ने सफलता का तिरंगा लहराया।

विज्ञापन

गाइड नारायण कर्म्याल ने बताया कि पर्यटकों का यह दल 27 अप्रैल को जिला मुख्यालय से रवाना हुआ था। यात्रा के दौरान टीम को खराब मौसम और खतरनाक तरीके से टूटे हुए पहाड़ी रास्तों का सामना करना पड़ा। साहसी पर्यटकों ने इन बाधाओं की परवाह न करते हुए तीन मई को कठलिया से लगभग पांच से सात किलोमीटर की खड़ी चढ़ाई पूरी की और बलूनी टॉप पर दस्तक दी। इतनी ऊंचाई से दल ने हिमालय की विख्यात चोटियों जैसे पवांली द्वार, मैकतोली और बल्जूरी के शानदार और विहंगम दृश्यों का दीदार किया।

विज्ञापन

प्राकृतिक सुंदरता को देखकर पर्यटक काफी अभिभूत और खुश नजर आए। टीम में श्रीरीश जोशी (69), विनायक तांबे (70), यशवंत (63), डॉ. अभिजीत पाटेकर (45), ऋषिकेश ओक (32), अविनाश सर्वेकर (50), नीला सर्वेकर (45), मिलन सुर्वे (52), मानिक चीतलवाला (62), जोगेज शाह (61), ज्योति पाटेकर (45) और नन्हा सारदुल पारशकर (11) सहित कुल 19 सदस्य शामिल थे। इस दल को शिखर तक सुरक्षित पहुंचाने और अभियान को सफल बनाने में स्थानीय मार्गदर्शक नारायण कर्म्याल, भजन सिंह, डिगर सिंह और खिलाफ सिंह ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

विज्ञापन
विज्ञापन


व्यवस्थाओं से खफा पर्यटकों ने नेपाल मॉडल की दी सलाह
हिमालय की अलौकिक सुंदरता ने जहां पर्यटकों का मन मोह लिया, वहीं स्थानीय व्यवस्थाओं ने उन्हें काफी निराश भी किया। पर्यटकों ने वन विभाग की ओर से लगाए गए भिन्न-भिन्न प्रकार के टैक्स और ट्रेक रूट की बदहाली पर गहरी नाराजगी व्यक्त की। दल के सदस्यों का कहना था कि रास्तों की खराब स्थिति पर्यटन विभाग की उदासीनता को उजागर करती है। टीम में शामिल उच्च अधिकारी वर्ग के सदस्यों ने उत्तराखंड सरकार को महत्वपूर्ण सुझाव देते हुए कहा कि यदि प्रदेश में पर्यटन को वास्तव में बढ़ावा देना है तो नेपाल के पर्यटन मॉडल का अध्ययन करना अनिवार्य है। उन्होंने बुनियादी ढांचे और सुविधाओं में सुधार की जरूरत पर विशेष जोर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed