{"_id":"614781a18ebc3eb6d97d2eb3","slug":"108-ambulance-in-bageshwar-bageshwar-news-hld4385388183","type":"story","status":"publish","title_hn":"बदहाल मोटर मार्ग में मरीज को लेने गई एंबुलेंस के नट-बोर्ड हुए ढीले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बदहाल मोटर मार्ग में मरीज को लेने गई एंबुलेंस के नट-बोर्ड हुए ढीले
विज्ञापन
बागेश्वर के जौलकांडे में खड़ा 108 वाहन। विज्ञप्ति
- फोटो : BAGESHWAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागेश्वर। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत बनी जौलकांडे सड़क के गड्ढों ने प्रसव पीड़िता को लेने गई एंबुलेंस के नट-बोल्ट ढीले कर दिए। जिसके कारण चलते वाहन का हब टूट गया और एंबुलेंस का आगे का पहिया जाम हो गया।
करीब डेढ़ घंटे इंतजार के बाद प्रसव पीड़िता को निजी वाहन से जिला अस्पताल लाया गया। वहीं, सड़क की बदहाली को लेकर ग्रामीणों ने विभाग के खिलाफ नाराजगी जताई और जल्द डामरीकरण की मांग की है।
रविवार की सुबह जौलकांडे निवासी पूनम देवी को प्रसव पीड़ा हुई। परिजनों ने उसे अस्पताल ले जाने के लिए 108 सेवा को फोन किया। एंबुलेंस जौलकांडे गांव तक तो पहुंची लेकिन प्रसव पीड़िता के घर से पहले ही एंबुलेंस जाम हो गई। एंबुलेंस के नट-बोल्ट ढीले होकर गिर गए।
विज्ञापन
जिसके कारण शॉकर पर दबाव पढ़ा और वाहन का पहिया, बॉडी से चिपक गया। हालांकि संयोग से बड़ा हादसा होने से बच गया। इधर, एंबुलेंस का इंतजार कर रही प्रसव पीड़िता की परेशानी बढ़ती जा रही थी। जिसके बाद परिजनों ने निजी वाहन से उसे जिला अस्पताल पहुंचाया।
ग्राम प्रधान प्रिया उप्रेती, उप प्रधान नैना लोहुमी, सामाजिक कार्यकर्ता नरेश उप्रेती आदि ने कहा कि गांव की सड़क बदहाल होने के कारण एंबुलेंस का पहिया जाम हुआ। लंबे समय से ग्रामीण सड़क में डामरीकरण और गड्ढे भरने की मांग कर रहे हैं, लेकिन विभाग सुध नहीं ले रहा है।
जिसके कारण रोजाना लोगों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। इधर, 108 सेवा के जिला समन्वयक भाष्कर शर्मा ने कहा कि जौलकांडे गांव की प्रसव पीड़िता को लाने मोटर मार्ग में गड्ढे होने के चलते एंबुलेंस में दिक्कत आई है।
जौलकांडे मोटर मार्ग में डामरीकरण के लिए आगणन बनाकर शासन को भेजा जा रहा है। शासन से बजट मिलने के बाद डामरीकरण कराया जाएगा।-राजेंद्र प्रसाद कुडियाल, ईई पीएमजीएसवाई बागेश्वर।