{"_id":"5c97c64cbdec2213ed0cbdf0","slug":"101553450572-bageshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"इस बार कोश्यारी परदे के","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इस बार कोश्यारी परदे के
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बागेश्वर। पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी इस बार परदे के पीछे रहकर चुनाव लड़ेंगे। नैनीताल लोकसभा सीट के सांसद होने के बावजूद कोश्यारी को इस बार टिकट नहीं मिला। रविवार को भाजपा के नैनीताल सीट के प्रत्याशी अजय भट्ट के चुनाव कार्यालय के शुभारंभ समारोह में शामिल होक र कोश्यारी ने चुनाव में सक्रिय रहने का भी संकेत दिया।
मूल रूप से कपकोट के नामती चेटाबगड़ निवासी भगत सिंह कोश्यारी दो बार कपकोट से विधान सभा का चुनाव जीतकर विधान सभा पहुंचे थे। कोश्यारी की जगह इस बार नैनीताल सीट से भाजपा ने पार्टी प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट को मैदान में उतारा है। इसके पीछे भगत सिंह कोश्यारी का खुद ही अनिच्छा को भी माना जा रहा है। जिलाध्यक्ष शेर सिंह गढ़िया के मुताबिक भगत दा शीर्ष नेता हैं। पूरा चुनाव ही उनके नेतृत्व में लड़ा जा रहा है। उन्हें प्रदेश सहित अन्य राज्यों में भी प्रचार करना है। उन्हें बड़ी जिम्मेदारी मिलने से सब खुश हैं।
विज्ञापन