{"_id":"5bbcedda867a5528226bb3db","slug":"101539108314-bageshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एकमुश्त बड़े टेंडर पर भड़के ठेकेदार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एकमुश्त बड़े टेंडर पर भड़के ठेकेदार
Updated Tue, 09 Oct 2018 11:35 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कपकोट (बागेश्वर)। विकास खंड कपकोट के आपदा प्रभावित कनलगढ़ घाटी के कनलगढ़ नदी में तीन करोड़ रुपये की लागत के बाढ़ सुरक्षा कार्यों के एकमुश्त टेंडर से छोटे ठेेकेदार भड़क गए हैं। छोटे ठेकेदारों ने इस पर कड़ी आपत्ति जताई है। उन्होंने सिंचाई विभाग के मुख्य अभियंता से डिविजन की कार्यप्रणाली की शिकायत की है। साथ ही पांच दिन के भीतर छोटे टेंडर नहीं लगाने पर आंदोलन की चेतावनी भी दी है।
मुख्य अभियंता को मंगलवार को भेजे ज्ञापन में ठेकेदारों ने कहा है कि शासन ने कनलगढ़ घाटी में बाढ़ सुरक्षा कार्य के लिए तीन करोड़ रुपये मंजूर किए हैं। सिंचाई विभाग ने प्रस्तावित कार्यों का एकमुश्त टेंडर लगाकर छोटे ठेकेदारों का गला घोंट दिया है। उन्होंने मुख्य अभियंता से एकल टेंडर शीघ्र निरस्त कर छोटे-छोटे जॉब बनाकर टेंडर लगवाने की मांग की है। इस दौरान आनंद मेहता, हरीश शाही, भगवत गढ़िया, गंगा बाछमी, दरबान बघरी, महिपाल ऐठानी, नंदन सिंह, उमेद सिंह, नंदन दानू, गंगा सिंह कोरंगा, महिमन सिंह, नारायण सिंह थे।