{"_id":"5babc807867a557ec31fb983","slug":"101537984519-bageshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पर्यटक आने को तैयार, महकमा सुविधा देने में लाचार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पर्यटक आने को तैयार, महकमा सुविधा देने में लाचार
Updated Wed, 26 Sep 2018 11:25 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बागेश्वर। पर्यटक स्थल सैलानियों को लुभाने को तैयार हैं। लेकिन सरकारी सुविधाओं के अभाव के चलते पर्यटक मुंह मोड़ रहे हैं। कौसानी, बैजनाथ सहित अन्य स्थलों पर पार्किंग व अन्य सुविधाओं के अभाव के चलते पर्यटकों को भारी परेशानी होती है।
बागेश्वर जिले में कौसानी, बैजनाथ, धरमघर, बागेश्वर सहित अन्य स्थल दर्शनीय हैं। लेकिन इन स्थलों पर सुविधाओं के अभाव के चलते पर्यटक इन स्थलों पर आने से कतरा रहे हैं। कौसानी में व्यू प्वाइंट नहीं बने हैं तथा पर्यटकों के बैठने के स्थानों का भी अभाव है। कौसानी व बैजनाथ में पार्किंग की सबसे बड़ी समस्या है। सड़क पर ही वाहन खड़े करने से अक्सर जाम की समस्या बनी रहती है।
पर्यटक स्थलों के बारे में सूचनाओं का भी अभाव है। बागेश्वर शहर में भी पार्किंग व अन्य सुविधाओं के अभाव के चलते पर्यटन उद्योग परवान नहीं चढ़ पा रहा है। होटल व्यवसाय से जुड़े लोग भी सरकारी उदासीनता के चलते लाचार हैं। ग्लेशियर जाने वाले पर्यटकों को ट्रैक पर मोबाइल कनेक्टिविटी नहीं मिलती है। इस रूट पर पैदल रास्ते भी खस्ताहाल हैं।
विज्ञापन
इंसेट -
कौसानी, बैजनाथ व बागेश्वर में पार्किंग स्थलों के निर्माण का काम चल रहा है। कौसानी में व्यू प्वाइंट बनाए जा रहे हैं। सूचना केंद्र भी विकसित करने की योजना है। ट्रेकिंग रूट में मोबाइल कनक्टिविटी के लिए कंपनियों को सूचित किया है।
कीर्ति चंद्र आर्य, पर्यटन अधिकारी