{"_id":"5ba7c65b867a55013f17d3e5","slug":"101537721947-bageshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार माह से बंद है तोली मोटर मार्ग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चार माह से बंद है तोली मोटर मार्ग
Updated Sun, 23 Sep 2018 10:29 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बागेश्वर। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत निर्मित कर्मी- तोली मोटर मार्ग विगत चार माह से बंद है। जिससे ग्रामीणों को कई किमी पैदल जाना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि बरसात के कारण पैदल मार्ग भी ध्वस्त हो गए हैं।
ऐसे में ग्रामीण अपनी जान जोखिम में डालकर सफर कर रहे हैं। कई बार विभाग व तहसील प्रशासन को सूचित करने के बाद भी कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। सड़क व पैदल रास्तों की मरम्मत को लेकर ग्रामीणों ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपा है। चेतावनी दी है कि यदि मार्ग नहीं खोला गया तो आंदोलन किया जाएगा। ज्ञापन सौंपने वालों में क्षेपंस प्रकाश जोशी, विमला देवी, शेर सिंह, नंदन सिंह, खिलाफ सिंह, भूपाल सिंह, विष्णु सिंह आदि शामिल हैं।