{"_id":"5b3fb3784f1c1b9d288b4f51","slug":"101530901368-bageshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बालीघाट-धरमघर सड़क के कामों की कलई खुली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बालीघाट-धरमघर सड़क के कामों की कलई खुली
Updated Fri, 06 Jul 2018 11:56 PM IST
विज्ञापन
बागेश्वर। बालीघाट-धरमघर सड़क पर हुए कामों की कलई खुलने लगी है। क्षेत्र के लोगों ने सड़क में घटिया स्तर के काम होने के आरोप लगाए हैं। गुस्साए ग्राम प्रधानों, ग्रामीणों ने डीएम को दिए ज्ञापन में सड़क में हुए कार्यों की उच्च स्तरीय जांचकर सड़क की सूूरत शीघ्र बदलने की मांग की है। मांग शीघ्र पूरी न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।
ग्रामीणों ने कहा है कि दुग नाकुरी के पुंगरघाटी और नाकुरी पट्टी क्षेत्र को जोड़ने वाली पीएमजीएसवाई की बालीघाट-धरमघर सड़क का चौड़ीकरण और हॉटमिक्स का ठेका द्वारिका कंस्ट्रक्शन कंपनी के पास है। सड़क में किया गया हॉटमिक्स जगह-जगह से उखड़ चुका है। सड़क पर गड्ढे हो गए हैं। मोड़ों का कटान भी मानकों के अनुसार नहीं हुआ है। सड़क किनारे पक्की नाली का निर्माण नहीं हुुआ है। कल्वर्ट भी नहीं खोले गए हैं। कई जगह दीवारें बिना बारिश के ही ढह चुकी हैं। सड़क पर दुर्घटना की आशंका बनी हुई है।
ज्ञापन देेने वालों में ग्राम प्रधान विशन सिंह भाटनीकोट, खुल्दौड़ी पार्वती देवी, तुपेड़ बसंती देवी, चिड़ंग प्रेमा देवी, पान सिंह, मेहरबान सिंह, तारा सिंह, महेंद्र सिंह, मोहन सिंह, रतन सिंह, हयात सिंह, दान सिंह, राम सिंह आदि शामिल थे। डीएम रंजना राजगुरु ने ग्रामीणों को शीघ्र जांच करवाने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
भौर्याल के गृह क्षेत्र को जोड़ती है सड़क
बालीघाट-धरमघर सड़क कपकोट के विधायक बलवंत भौर्याल के गृह क्षेत्र नाकुरी पट्टी को जोड़ती है। विधायक का भी अधिकतर इसी सड़क से आना-जाना रहता है। विभिन्न संगठनों से जुड़े लोगों ने विधायक से सड़क निर्माण में हुई अनियमितताओं की जांच के लिए शासन पर दबाव डालने को कहा है।